[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना Patna News: PMCH के हॉस्टल में लगी भीषण आग, दमकल की 10 गाड़ियों ने पाया काबू

Patna News: PMCH के हॉस्टल में लगी भीषण आग, दमकल की 10 गाड़ियों ने पाया काबू

0
Patna News: PMCH के हॉस्टल में लगी भीषण आग, दमकल की 10 गाड़ियों ने पाया काबू
PMCH में लगी आग

Patna News: पटना के PMCH के चाणक्य हॉस्टल में देर रात 11:45 बजे आग लग गई. जिसके कारण कैंपस में अफरा-तफरी का माहौल हो गया. दमकल कर्मियों को भी घटनास्थल तक पहुंचने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. मौके पर डिस्ट्रिक्ट फायर ऑफिसर मनोज नट समेत 10 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंची थी. आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है. चाणक्य हॉस्टल के G+2 वाली बिल्डिंग की सेकेंड फ्लोर पर एक मेडिकल स्टूडेंट के कमरे में आग लगी और तेजी से फैलने लगी. इससे मेडिकल स्टूडेंट के बेड समेत कई सामान जलकर खाक हो गए.

शॉर्ट सर्किट से लगी थी आग

पटना जिले के डिस्ट्रिक्ट फायर ऑफिसर मनोज नट ने बताया कि हॉस्टल के एक कमरे में आग लगी थी. आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट थी. मौके पर मौजूद स्टूडेंट ने पहले आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन जब सफल नहीं हुए तो डायल 112 और फायर ब्रिगेड को सूचना दी. सूचना मिलने के 10-15 मिनट के अंदर ही दमकलकर्मी पहुंच गए. आग बुझाने में लगभग 30 मिनट का समय लगा.

Also Read: ओमान में बिहार का युवक हुआ टॉर्चर, पासपोर्ट छीना, 4 महीने तक यहां गुजारी रात

इससे पहले भी PMCH में लग चुकी है आग

बता दें कि PMCH में आग लगने की यह तीसरी घटना सामने आई है. इससे पहले जब आग लगी थी तो पटना DM के निर्देश पर 5 सदस्यीय टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया था और भविष्य में इस तरह की घटना दोबारा नहीं हो, इसके लिए सख्त आदेश दिए गए थे.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Previous article IPO: जल्द कीजिए स्टैंडर्ड ग्लास के आईपीओ सब्सक्रिप्शन आज होगा बंद, 13 जनवरी को लिस्टिंग
Next article इंग्लैंड और मलयेशिया से आई बेटियों ने किया पिता का अंतिम संस्कार, अर्थी को कंधा भी दिया
Avatar Of Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel