[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना CBI के रडार पर NHAI के कई और अधिकारी, डाक्यूमेंट्स से मिले अहम सुराग

CBI के रडार पर NHAI के कई और अधिकारी, डाक्यूमेंट्स से मिले अहम सुराग

0
CBI के रडार पर NHAI के कई और अधिकारी, डाक्यूमेंट्स से मिले अहम सुराग
CBI

CBI , पटना: राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) में रिश्वत प्रकरण में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) के रडार पर अभी कई और अधिकारी हैं.सोमवार को सीबीआइ ने प्राधिकरण के जीएम को 15 लाख की रिश्वत मामले में गिरफ्तार किया था.इसके साथ ही पटना, मुजफ्फरपुर, बेगूसराय, पूर्णिया रांची, वाराणसी समेत सात स्थानों पर एक साथ छापा भी मारा था.इस छापेमारी में 1.18 करोड़ नकद के साथ जांच टीम ने कई अहम दस्तावेज और डिजिटल डिवाइस भी बरामद किए थे.

दस्तावेजों की जांच में मिल रहें है अहम सुराग

सीबीआइ के सूत्रों के अनुसार दस्तावेजों की जांच एनएचआइ अधिकारी और कंस्ट्रक्शन कंपनी के बीच सांठगांठ के सुराग मिल रहे हैं.जिसमें पिछले दिनों एनएचआइ द्वारा की किए गए पेमेंट की भी तहकीकात की जा रही है. इसके बाद वह अपनी कार्रवाई करेगी सूत्र बता रहे हैं कि करीब पांच दिन पहले भी सीबीआइ की एक टीम ने मुजफ्फरपुर में अपनी टीम को भेज कुछ जानकारियां जुटाई थी. इसी को आधार बनाकर 22 मार्च को प्राथमिकी दर्ज करने के बाद 24 मार्च को कार्रवाई करते हुए एनएचआइ जीएम, निजी कंपनी के जीएम समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया था.आधा दर्जन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

एफआइआर के आधार पर कुछ अधिकारियों से की जाएगी पूछताछ

सूत्रों की माने तो प्राथमिकी में जिन अधिकारियों के नाम शामिल किए हैं उनसे भी जांच टीम जल्द ही पूछताछ करेगीख्जा जिसमें अहम जानकारियां मिलने की संभावना है. लेकिन इन पर हाथ डालने से पहले एजेंसी और सबूत जुटाने में लगी है. बता दें कि जिन लोगों के खिलाफ 22 मार्च को प्राथमिकी दर्ज की गई थी उनमें मुख्य महाप्रबंधक (सीजीएम) एवं क्षेत्रीय अधिकारी पटना, उप महाप्रबंधक (डीजीएम), परियोजना कार्यान्वयन इकाई पूर्णिया, परियोजना निदेशक (पीडी), परियोजना कार्यान्वयन इकाई दरभंगा, मुजफ्फरपुर,साइट इंजीनियर,एजीएम, लेखा समेत अन्य के नाम हैं.

इसे भी देखें: Video: डॉक्टर बनना चाहती है टॉपर प्रिया जायसवाल, बेहद साधारण परिवार से आती हैं

Video: ‘मेहनत का फल लगभग मिल गया है’, सेकेंड स्टेट टॉपर बनने के बाद काफी खुश दिखे शाकीब शाह

Previous article BASA के फेलो चुने गए डॉ. एके सिंह, गृह मंत्रालय कर चुका है सम्मानित
Next article Gold Price: सोने की कीमत में फिर आई गिरावट, चांदी भी 500 रुपये सस्ती
Avatar Of Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel