[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना शपथ ग्रहण समारोह में नहीं पहुंचे विपक्ष के नेता, मनोज तिवारी ने कह दी बड़ी बात

शपथ ग्रहण समारोह में नहीं पहुंचे विपक्ष के नेता, मनोज तिवारी ने कह दी बड़ी बात

0
शपथ ग्रहण समारोह में नहीं पहुंचे विपक्ष के नेता, मनोज तिवारी ने कह दी बड़ी बात
लोकसभा सांसद मनोज तिवारी (PC: सोशल मीडिया)

Nitish Kumar Oath Ceremony Update: बिहार विधानसभा चुनाव के बाद आज यानी 20 नवंबर को शपथ ग्रहण हुआ जिसमे नीतीश कुमार ने 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. उनके साथ 26 नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली. कार्यक्रयम में विपक्षी पार्टियों को भी आमंत्रित किया गया था लेकिन एक भी विपक्षी दल का नेता समारोह में नहीं पहुंचा. मामले में मनोज तिवारी ने कहा कि आज के शपथ समारोह में विपक्ष का न आना बिहार की जनता का अपमान है. 

विपक्ष के नेताओं पर लगाए आरोप 

भोजपुरी कलाकार और उत्तर पूर्वी दिल्ली से भाजपा के लोकसभा सांसद मनोज तिवारी ने विपक्ष के किसी भी नेता को समारोह में नहीं पहुंचने पर कहा कि विपक्ष लोकतंत्र में विश्वास नहीं करता है. अगर विपक्ष लोकतंत्र पर विश्वास रखता तो वे यहां(शपथ ग्रहण समारोह) जरूर आते. बिहार की जनता ने आपको जहां भी ठहराया. अगर पांच सीट भी मिली हो तो आपको आकार के जनता का सम्मान करना चाहिए सिर झुकाकर कहना चाहिए कि हम आगे प्रयास करेंगे. शपथ ग्रहण में ना आना ये जनता का अपमान है और उनका भी जिन्होंने उन्हे वोट दिया अब आगे उन्हे वो भी वोट नहीं देंगे. 

बिहार की जनता का किया धन्यवाद 

बिहार के मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह पर भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा, “बिहार तहे दिल से सभी का शुक्रिया अदा करता है. हमारे एनडीए नेता नीतीश कुमार आज दसवीं बार पीएम नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में शपथ लिए. बिहार ने ये साफ कर दिया है कि जो भी बिहार के विकास के लिए काम करेगा, जनता का साथ उसी को मिलेगा. 

Also read: NDA विधायक दल के नेता चुने गए नीतीश कुमार ने कुछ इस अंदाज में विधायकों से की मुलाकात, देखें वीडियो 

ऐतिहासिक पल का गवाह बन रहा बिहार: मनोज तिवारी 

उन्होंने कहा कि आज बिहार खुशी के ऐतिहासिक पल का गवाह बन रहा है और हम भी इसका हिस्सा बनने के लिए यहां हैं. बिहार ने पूरी दुनिया को एक कड़ा संदेश दिया है कि अब गुंडागर्दी, माफिया या भ्रष्टाचार के लिए कोई जगह नहीं होगी. इसके बजाय लोग उन लोगों को चुनेंगे जो वास्तव में जनता के कल्याण के लिए काम करते हैं. बिहार ने ये साफ संकेत दिया है. 

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel