[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना कंकड़बाग में युवक को डिप्टी सीएम का आदमी बता कर पीटा, वीडियो वायरल

कंकड़बाग में युवक को डिप्टी सीएम का आदमी बता कर पीटा, वीडियो वायरल

0
कंकड़बाग में युवक को डिप्टी सीएम का आदमी बता कर पीटा, वीडियो वायरल

पटना. सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक के साथ मारपीट की जा रही है. वीडियो में ब्लेजर पहने एक शख्स युवक को थप्पड़ मारते और गालियां देते नजर आता है. मारपीट के दौरान वह उसे डिप्टी सीएम सह गृह मंत्री सम्राट चौधरी का आदमी बताता है और खुद को एंटी बीजेपी कहता है. वायरल वीडियो में पुलिस की मौजूदगी नहीं है, इसकी पुष्टि सदर एएसपी-1 ने की है. उन्होंने बताया कि यह कंकड़बाग स्थित एक मॉल का मामला है. इस वीडियो में न तो थाने की कोई पुलिस है और न ही डायल 112 की कोई पुलिस है. सभी की पहचान हो गयी है. पुलिस जब उस मॉल में पहुंची और पूरे घटना की जांच की तो पता चला कि युवक कोई सामान चोरी कर ले जा रहा था. इसी दौरान स्टाफ ने उसे पकड़ लिया. इसी के बाद उसके साथ मारपीट की गयी है. जिसे पीटा गया है, उसके बारे में जानकारी मिली है, लेकिन उसका मोबाइल नंबर नहीं मिल पाया है. मोबाइल नंबर मिलने के बाद उससे संपर्क किया जायेगा. अगर वह इस मामले में आवेदन देते हैं, तो गाली-गलौज और मारपीट करने वाले सभी लोगों के खिलाफ कार्रवाई होगी.

54 सेकेंड के वीडियो में क्या-क्या दिखा :

वायरल क्लिप की शुरुआत में युवक को आरोपित शख्स धमकाते हुए थप्पड़ मारता है. वह कहता है कि अगर हाथ में चोट लगी, तो दोबारा मारेगा. इसके बाद जोरदार तमाचा जड़ जाता है. पूरे घटनाक्रम के दौरान पीड़ित युवक गिड़गिड़ाता दिखता है और हाथ जोड़ कर माफी मांगता रहता है. वीडियो में यह भी देखा जा सकता है कि कमरे में कुछ लोग पुलिस की वर्दी में बैठे हैं, लेकिन वे बीच-बचाव करने के बजाय तमाशबीन बने रहते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel