[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना ओवरटेक कर बाइक सवार बदमाशों ने युवक के माथे में मारी गोली, मौत

ओवरटेक कर बाइक सवार बदमाशों ने युवक के माथे में मारी गोली, मौत

0
ओवरटेक कर बाइक सवार बदमाशों ने युवक के माथे में मारी गोली, मौत

प्रतिनिधि, मसौढ़ी

पटना-गया-डोभी एनएच-22 के धनरूआ थाना स्थित नीमा सूर्यमंदिर के पास गुरुवार की दोपहर बाइक सवार दो बदमाशों ने एक अन्य बाइक सवार को ओवरटेक कर गोली मार दी. गोली बाइक चला रहे युवक के माथे में लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गयी. जबकि बाइक पर बैठा युवक बाइक अनियंत्रित होने से सड़क पर गिर जख्मी हो गया.

इधर, घटना को अंजाम देने व युवक की मौत की पुष्टि करने के बाद बदमाश फरार हो गये. मृतक की पहचान रामकृष्णा नगर थाना के शेखपुरा निवासी रामबाबू प्रसाद के पुत्र सोनू कुमार (24वर्ष) के रूप में की गयी है ,जबकि बाइक से गिरकर जख्मी हुए युवक परसा बाजार थाना के खैराटाली निवासी स्वर्गीय मोहन राय के पुत्र आलोक कुमार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जाता है कि सोनू मसौढ़ी के जतीचक गांव स्थित अपनी मौसी के घर से वापस अपने घर एक अन्य मित्र के साथ लौट रहा था. हालांकि मृतक मूल रूप से धनरूआ के कुकुरबारा का रहने वाला था, लेकिन वह काफी दिन पहले परिवार के साथ पटना रामकृष्णा नगर के शेखपुरा में रहने लगा था. बताया जाता है कि सोनू जमीन खरीद बिक्री के कार्य से जुड़ा था. हत्या क्यों और किसने की फिलहाल पुलिस कुछ नहीं बता पा रही है. मृतक के परिजन भी फिलहाल कुछ नहीं बोल रहे हैं. एसडीपीओ -2 कन्हैया सिंह ने बताया कि मृतक अपराधिक प्रवृति का था और दो माह पूर्व हत्या के मामले में जेल से निकला था. फिलहाल रामकृष्णा नगर थाना में उस पर आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज है. उन्होंने बताया कि पुलिस घटना की जांच में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel