[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना Patna: जोमैटो डिलिवरी ब्वॉय से लूटपाट करने वाला आरोपित गिरफ्तार

Patna: जोमैटो डिलिवरी ब्वॉय से लूटपाट करने वाला आरोपित गिरफ्तार

0
Patna: जोमैटो डिलिवरी ब्वॉय से लूटपाट करने वाला आरोपित गिरफ्तार

संवाददाता, पटना : कंकड़बाग थाने की पुलिस ने जोमैटो डिलिवरी ब्वॉय मनीष कुमार से लूटपाट के मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपित बिपिन कुमार वास्के मूल रूप से जमुई का रहने वाला है और वर्तमान में जक्कनपुर थाने के करबिगहिया में रहता है. गिरफ्तार आरोपित के पास से डिलिवरी ब्वॉय का आधार कार्ड और दो मोबाइल बरामद हुए हैं. वहीं, बाइक और अन्य सामान की बरामदगी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. आरोपित ने दो अन्य लोगों के बारे में बताया, जिसकी तलाश में छापेमारी की जा रही है. आरोपित पूर्व में भी पिछले साल आर्म्स एक्ट में कंकड़बाग थाना से जेल जा चुका है.

पिस्टल के बल पर लूट लिया था बाइक, मोबाइल और कैश :

थानेदार ने बताया कि पांच जून को अगमकुआं के रहने वाले मनीष कुमार (डिलिवरी ब्वॉय) दोपहर तीन बजे के करीब ऑर्डर देकर लौट रहा था. इसी दौरान जगनपुरा के पास मोटरसाइकिल सवार तीन अपराधियों ने पिस्टल के बल पर डिलिवरी ब्वॉय का पल्सर बाइक, मोबाइल और 4500 रुपये कैश लूट लिया था. इस संबंध में डिलिवरी ब्वॉय ने कंकड़बाग थाने में लिखित शिकायत दर्ज करायी थी. इसके बाद सीसीटीवी की जांच की गयी और आरोपितों की पहचान कर एक को गिरफ्तार कर लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel