[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना Amrit Bharat Train: मालदा-गोमतीनगर अमृत भारत एक्सप्रेस का शेड्यूल जारी, सासाराम-डेहरी-भभुआ समेत कई स्टेशनों पर ठहराव

Amrit Bharat Train: मालदा-गोमतीनगर अमृत भारत एक्सप्रेस का शेड्यूल जारी, सासाराम-डेहरी-भभुआ समेत कई स्टेशनों पर ठहराव

0
Amrit Bharat Train: मालदा-गोमतीनगर अमृत भारत एक्सप्रेस का शेड्यूल जारी, सासाराम-डेहरी-भभुआ समेत कई स्टेशनों पर ठहराव
अमृत भारत ट्रेन की तस्वीर

Amrit Bharat Express: बिहार के कैमूर और रोहतास जिले के रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है. मालदा टाउन से लखनऊ के गोमतीनगर के बीच शुरू हो रही नई अमृत भारत साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव अब जिले के तीन प्रमुख स्टेशनों- सासाराम, डेहरी आनसोन और भभुआ रोड पर भी मिलेगा.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस ट्रेन को 18 जुलाई को भागलपुर से हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे. इसे लेकर रेलवे ने विशेष तैयारियां शुरू कर दी हैं. ठहराव वाले स्टेशनों पर भव्य स्वागत और सरकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. रेलवे ने इसके लिए विशेष अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है.

कैमूर और रोहतास जिले के लोगों को आरामदायक सेवा

रेल यात्री संघ और रेल फैन ग्रुप ने ट्रेन के ठहराव को लेकर खुशी जताई है. अमृत भारत एक्सप्रेस से अब कैमूर और रोहतास जिले के लोगों को लखनऊ सहित कई शहरों तक आरामदायक और सीधी ट्रेन सेवा मिल सकेगी.

यह रहेगा ट्रेन का शेड्यूल

  • ट्रेन संख्या 13433 मालदा टाउन से हर गुरुवार शाम 7:25 बजे खुलेगी और शुक्रवार सुबह 7:30 बजे सासाराम पहुंचेगी.
  • ट्रेन संख्या 13434 गोमतीनगर (लखनऊ) से शुक्रवार शाम 6:40 बजे रवाना होकर शनिवार सुबह 4 बजे सासाराम पहुंचेगी.

इन स्टेशनों पर रुकेगी ट्रेन

ट्रेन का रूट मालदा टाउन, न्यू फरक्का, साहिबगंज, भागलपुर, गया, डेहरी आनसोन, सासाराम, भभुआ रोड, पीडीडीयू, वाराणसी, अयोध्या कैंट होते हुए गोमतीनगर तक रहेगा. ट्रेन करीब 20 घंटे में 941 किमी की दूरी तय करेगी.

ट्रेन में मिलेंगी अत्याधुनिक सुविधाएं

24 कोचों वाली इस एक्सप्रेस में अत्याधुनिक सुविधाएं दी गई हैं और दो इंजन के साथ इसे संचालित किया जाएगा. स्थानीय संगठनों ने इस सौगात के लिए प्रधानमंत्री, रेल मंत्री और रेलवे बोर्ड का आभार जताया है. वहीं रेलवे ने जल्द ही ठहराव का विस्तृत समय जारी करने की बात कही है.

Also Read: Bihar Rain Alert: बिहार के इन 8 जिलों में अगले तीन घंटे में होगी भयंकर बारिश! IMD ने जारी की चेतावनी

Previous article एक माह पूर्व हुई थी शादी, ससुराल से घर जाते वक्त हादसे में गयी जान, दोस्त गंभीर
Next article Jai Shri Ram in Pakistan: ‘जय श्री राम’ के नारों से गूंज उठा पाकिस्तान, माहौल हुआ भगवामय
Avatar Of Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel