[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना होली को लेकर मालदा मंडल ने की 6 ट्रेनों की डिमांड, सुपरफास्ट ट्रेनों में लंबी वेटिंग

होली को लेकर मालदा मंडल ने की 6 ट्रेनों की डिमांड, सुपरफास्ट ट्रेनों में लंबी वेटिंग

0
होली को लेकर मालदा मंडल ने की 6 ट्रेनों की डिमांड, सुपरफास्ट ट्रेनों में लंबी वेटिंग
सांकेतिक तस्वीर

Holi Special Train: 4 मार्च को होली है. इसमें शामिल होने के लिए दूसरे राज्यों में काम कर रहे बिहार के लोग भारी संख्या में अपने घर लौटते हैं. इस वजह से अन्य राज्यों से बिहार आने वाली ट्रेनों में भीड़भाड़ की स्थिति होती है. अभी ही कई ट्रेनों में वेटिंग की स्थिति हो गई है. इसे देखते हुए रेलवे की तरफ से कई स्पेशल ट्रेनों के परिचालन का फैसला लिया गया. वहीं दूसरी ओर यात्रियों की सुविधाओं को लेकर मालदा मंडल की तरफ से 6 स्पेशल ट्रेनें मांगी गईं हैं, ताकि लोगों को सफर के दौरान किसी तरह की परेशानी ना हो.

3 LHB और 3 ICF कोच वाली ट्रेनों की मांग

जानकारी के मुताबिक यात्रा आरामदायक हो, इसको लेकर जिन ट्रेनों की मांग की गई है, उनके तीन एलएचबी और 3 आईसीएफ कोच वाली ट्रेनें शामिल हैं. दरअसल, विभिन्न ट्रेनों में लंबी वेटिंग होने की वजह से टिकट कंफर्म होने की संभावना काफी कम हो गई है. LHB और ICF कोच वाली ट्रेनें आरामदायक होती हैं. इसलिए इसमें यात्रा सुगम होती है. दरअसल, पहले से बिहार की महत्वपूर्ण ट्रेन विक्रमशिला एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों में लंबी वेटिंग है. तेजस राजधानी, हमसफर समेत प्रमुख ट्रेनों में सीटें फुल हो चुकीं हैं.

कब चलेगी मालदा टाउन-आनंद विहार एक्सप्रेस

रेलवे बोर्ड की तरफ से मालदा टाउन-आनंद विहार होली स्पेशल ट्रेन मालदा मंडल को दी गई है. यह ट्रेन भागलपुर से चलेगी और आनंद विहार तक जाएगी. यह ट्रेन भागलपुर से दिल्ली के लिए 2 मार्च, 9 मार्च और 16 मार्च को मालदा टाउन से सुबह खुलेगी. इसके बाद दोपहर 1 बजे के आस-पास दिल्ली पहुंचेगी.

वापसी में आनंद विहार-मालदा टाउन होली स्पेशल 3 मार्च, 10 मार्च और 17 मार्च को आनंद विहार से दोपहर 3:35 बजे खुलेगी और अगले दिन देर शाम भागलपुर पहुंच जाएगी. मालदा टाउन-आनंद विहार होली स्पेशल ट्रेन के प्रमुख स्टेशनों की बात की जाए तो इसमें पीरपैंती, कहलगांव, भागलपुर, सुल्तानगंज, जमालपुर, किऊल, गया, पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज और टूंडला शामिल है.

Also Read: Holi Special Trains: बिहार के यात्रियों को होली गिफ्ट, गया और नवादा होकर चलेंगी ये स्पेशल ट्रेन

Previous article झारखंड से कब होगी ठंड की विदाई? पढ़ें मौसम विभाग की भविष्यवाणी
Next article बांग्लादेश चुनाव: तारिक रहमान की BNP की जीत, 3 हिंदू उम्मीदवार भी बने सांसद
Avatar Of Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel