[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना मतदान प्रतिशत बढ़ाने का करें प्रयास : श्रीनिवास

मतदान प्रतिशत बढ़ाने का करें प्रयास : श्रीनिवास

0
मतदान प्रतिशत बढ़ाने का करें प्रयास : श्रीनिवास

– सीइओ ने तीसरे से सातवें चरण के लोकसभा चुनाव वाले जिलों में चुनाव तैयारी की समीक्षा की – सभी संबंधित जिलों के डीएम व एसपी हुए शामिल संवाददाता, पटना. बिहार के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (सीइओ) एचआर श्रीनिवास ने शनिवार को जिलाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारियों को मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए अतिरिक्त प्रयास करने का निर्देश दिया. पहले व दूसरे चरण के नौ लोकसभा चुनाव क्षेत्रों में मतदान के दौरान पिछले लोकसभा चुनाव की तुलना में कम वोटर टर्नआउट पर उन्होंने चिंता जतायी. उन्होंने आगे चरणों में होने वाले मतदान को लेकर मतदाताओं के लिए बूथों पर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने, उन्हें बूथ तक लाने के लिए चुनाव आयोग के निर्देशानुसार इंतजाम करने को कहा. श्री श्रीनिवास ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से तीसरे से सातवें चरण के लोकसभा चुनाव वाले जिलों में चुनाव तैयारी की समीक्षा की. करीब दो घंटे तक चली बैठक में उन्होंने चुनाव क्षेत्रों में प्रेक्षकों की तैनाती, विभिन्न कोषांगों के कार्यो, मतदानकर्मियों के प्रशिक्षण, मतदान केंद्रों में उपलब्ध सुविधाएं, सुरक्षा व्यवस्था, मतगणना इत्यादि की तैयारियों की समीक्षा की. सीइओ एचआर श्रीनिवास ने जिलाधिकारियों को कहा कि मतदान बहिष्कार की सूचनाएं जिलों में उन्हें पहले मिलती होगी. इनसे जुड़े लोगों की समस्याओं को समझ कर, उसका निदान करें और मतदाताओं को मतदान में शामिल होने के लिए प्रेरित करें. उन्होंने जिला पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिया कि वे मतदान के बाद सुरक्षा बलों की दूसरे जिलों में रवानगी के लिए समयबद्ध होकर कार्य करें ताकि अगले चरण में होने वाले चुनाव की तैयारी पहले हो सके. बैठक में स्टेट नोडल पुलिस ऑफिसर (एसपीएनओ) सह एडीजी मुख्यालय जितेंद्र सिंह गंगवार, अर्धसैनिक बलों की तैनाती के लिए स्टेट नोडल ऑफिसर सह एसएसबी के आइजी सुशील खोपड़े भी मौजूद थे. उनके साथ ही, अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी आलोक कुमार घोष एवं आनंद शर्मा, उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अशोक प्रियदर्शी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी बैठक में शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel