[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना ग्रामीण पुलों की भी बनेगी मेंटेनेंस पाॅलिसी :सीएम

ग्रामीण पुलों की भी बनेगी मेंटेनेंस पाॅलिसी :सीएम

0
ग्रामीण पुलों की भी बनेगी मेंटेनेंस पाॅलिसी :सीएम

: मुख्यमंत्री ने सड़कों और पुलों के रखरखाव को लेकर की समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिये निर्देश :सभी पुलों के रखरखाव के लिए करें उचित कार्रवाई शिथिलता बरतने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई संवाददाता, पटना राज्य में पुलों के लगातार क्षतिग्रस्त होने की खबरों के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को सभी पुलों के रखरखाव के लिए उचित कार्रवाई करने का संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया है. कार्यों में किसी प्रकार की शिथिलता बरतने पर जिम्मेदार लोगों पर कड़ी कार्रवाई के लिए कहा है. उन्होंने इस संबंध में उन्होंने एक अणे मार्ग स्थित ””””””””संकल्प”””””””” में आयोजित समीक्षा बैठक में अधिकारियों से कहा कि सभी पुराने पुलों की स्थिति की जानकारी लेकर स्थल निरीक्षण करें. निर्माणाधीन पुलों का निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण तरीके से तय समय पर पूरा कराएं. बैठक में मुख्यमंत्री ने ग्रामीण कार्य विभाग को भी पथ निर्माण विभाग के मेंटेनेंस पॉलिसी के अनुरूप शीघ्र मेंटेनेंस पॉलिसी तैयार करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि पथ निर्माण विभाग एवं ग्रामीण कार्य विभाग पुलों के रखरखाव के लियेए एक मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) तैयार कर सभी पुलों का नियमित निरीक्षण सुनिश्चित कराएं. पथ निर्माण विभाग और ग्रामीण कार्य विभाग पथों एवं पुलों के रखरखाव को लेकर सतर्क रहें और लगातार निगरानी करते रहें. कार्यों में किसी प्रकार की शिथिलता बरतने पर जिम्मेदार लोगों पर कड़ी कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाए. 2005 से हो रहा विकास कार्य मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2005 से बिहार के सभी क्षेत्रों में लगातार विकास के कार्य किये जा रहे हैं. लोगों को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो, इसके लिए बड़ी संख्या में पथों एवं पुलों का निर्माण कराया गया है. हमलोगों का उद्देश्य सिर्फ बेहतर सड़क और पुलों का निर्माण करना ही नहीं है , बल्कि उसका बेहतर रखरखाव करना भी है. उन्होंने कहा कि हमलोगों ने निर्णय लिया था कि पुलों के रखरखाव के लिये मेंटेनेंस पॉलिसी बनायी जाये. पथ निर्माण विभाग ने पुलों की मेंटेनेंस पॉलिसी बना ली है. बैठक में पथ निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत एवं ग्रामीण कार्य विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह ने अपने-अपने विभागों की सड़कों और पुलों के निर्माण एवं रखरखाव से संबंधित जानकारी दी. ये रहे मौजूद बैठक में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव ब्रजेश मेहरोत्रा, विकास आयुक्त चैतन्य प्रसाद, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डा एस सिद्धार्थ, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, अध्यक्ष, बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड अभय कुमार सिंह उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel