[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना महावीर मंदिर ट्रस्ट का 7वां हॉस्पिटल पटना में शुरू, महज 20 रुपये में होगा इलाज

महावीर मंदिर ट्रस्ट का 7वां हॉस्पिटल पटना में शुरू, महज 20 रुपये में होगा इलाज

0
महावीर मंदिर ट्रस्ट का 7वां हॉस्पिटल पटना में शुरू, महज 20 रुपये में होगा इलाज
महावीर मंदिर न्यास अस्पताल

महावीर मंदिर ट्रस्ट बोर्ड ने पटना के राजीव नगर में एक नया अस्पताल शुरू किया है. यह महावीर मंदिर ट्रस्ट द्वारा स्थापित किया जाने वाला सातवां अस्पताल है. यह अस्पताल राजीव नगर रोड नंबर 24 एच में महावीर सीनियर सिटीजन हॉस्पिटल के नाम से शुरू किया गया है. इस अस्पताल के शुरू हो जाने से वृद्ध जन को बेहद ही किफायती दर पर बेहतरीन सुविधा मिलेगी.

20 रुपये में होगा इलाज

महावीर मंदिर ट्रस्ट के सचिव आचार्य किशोर कुणाल ने बताया कि इस अस्पताल में मात्र 20 रुपये रजिस्ट्रेशन शुल्क पर विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मरीजों का इलाज किया जायेगा. सीजीएचएस यानी भारत सरकार स्वास्थ्य सेवाएं द्वारा निर्धारित दर पर जांच एवं अन्य सुविधाएं उपलब्ध करायी जायेगी. शुरुआत के तौर पर चिकित्सक की देखरेख में ओपीडी सेवा शुरू की गयी है.

डे केयर की सुविधा भी दी जायेगी

इस अस्पताल में एनटीपीसी के स्वास्थ्य प्रभाग में तीन दशकों तक सेवाएं दे चुके डाॅ. शशि रंजन शर्मा को वरीय चिकित्सा पदाधिकारी के तौर पर तैनात किया गया है. मनोचिकित्सक डाॅ. निखिल गोयल को अस्पताल का संयुक्त चिकित्सा अधीक्षक बनाया गया है. कुणाल ने बताया कि महावीर वरिष्ठ नागरिक अस्पताल में डे केयर की सुविधा दी जायेगी.

योग और लाइब्रेरी की भी होगी सुविधा

ओपीडी में सभी उम्र के लोगों को मात्र 20 रुपये में चिकित्सकीय परामर्श दिया जा रहा है. वरिष्ठ नागरिकों के लिए अस्पताल में योग, फिजियोथेरेपी, पुस्तकालय, कैंटीन आदि की सुविधाएं भी उपलब्ध करायी जायेगी. वहीं दूसरी ओर महावीर वरिष्ठ नागरिक अस्पताल की ओर से पटना के दीघा की झुग्गी बस्ती में 52 मरीजों का निःशुल्क इलाज किया गया.

महावीर मंदिर द्वारा पहले से चलाए जा रहें ये अस्पताल

बता दें कि महावीर मंदिर ट्रस्ट द्वारा पटना में महावीर आरोग्य संस्थान, महावीर कैंसर संस्थान, महावीर वात्सल्य अस्पताल, महावीर हार्ट हॉस्पीटल और महावीर नेत्रालय का संचालन किया जा रहा है. इसके अलावा ट्रस्ट द्वारा हाजीपुर के विशालनाथ अस्पताल में डे केयर की सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं. जिसके बाद ट्रस्ट ने अब अपना सातवाँ अस्पताल महावीर वरिष्ठ नागरिक अस्पताल शुरू किया है.

Also Read: महावीर मंदिर ट्रस्ट ने 10 करोड़ का किया दान

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel