[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना Mahavir Mandir Patna: कौन होगा आचार्य किशोर कुणाल का उत्तराधिकारी? इस दिन लिया जाएगा निर्णय

Mahavir Mandir Patna: कौन होगा आचार्य किशोर कुणाल का उत्तराधिकारी? इस दिन लिया जाएगा निर्णय

0
Mahavir Mandir Patna: कौन होगा आचार्य किशोर कुणाल का उत्तराधिकारी? इस दिन लिया जाएगा निर्णय
आचार्य किशोर कुणाल की तस्वीर

Mahavir Mandir Patna: आचार्य किशोर कुणाल के असामायिक निधन से महावीर मंदिर न्यास समिति के सचिव का पद खाली हो गया है. मंदिर का संचालन सही तरीके से अनवरत चलता रहे, इसे लेकर महावीर मंदिर न्यास समिति के सदस्यों विशेष बैठक छह जनवरी को होगी. सूत्रों के के अनुसार महावीर मंदिर न्यास समिति के नये सचिव को लेकर मंथन शुरू हो गया है. नये सचिव की जिम्मेदारी वैसे सदस्य को दिया जायेगा, जिनकी छवि ईमानदार, लगनशील और लंबा प्रशासनिक अनुभव रहा हो.

विराट रामायण मंदिर के मुद्दे पर भी होगी चर्चा

साथ ही समिति के लिए अधिक समय दे सके. इसके अलावा न्यास की बैठक में न्यास समिति द्वारा संचालित नौ अस्पतालों-महावीर आरोग्य संस्थान, महावीर कैंसर संस्थान, महावीर वात्सल्य हॉस्पिटल, महावीर हार्ट हॉस्पिटल, महावीर नेत्रालय, महावीर वरिष्ठ नागरिक अस्पताल, महावीर हॉस्पिस एंड पैलिएटिव केयर, भीखमदास नेत्रालय और विशालनाथ अस्पताल (हाजीपुर) के संचालन पर चर्चा होगी. इसके अलावा विराट रामायण मंदिर के मुद्दे पर भी चर्चा होगी.

Also Read: बीपीएससी अभ्यर्थियों के साथ आए हाई कोर्ट के वकील, मुफ्त में केस लड़ने का किया ऐलान

महावीर मंदिर विकास समिति के पुनर्गठन पर भी होगा विचार

महावीर मंदिर न्यास समिति के अध्यक्ष न्यायमूर्ति बीएन अग्रवाल है. इसके अलावा न्यायमूर्ति और मानवाधिकार आयोग के पूर्व अध्यक्ष एसएन झा, पूर्व मुख्य सचिव (बिहार-झारखंड) वीएस दूबे, पूर्व न्यायाधीश जस्टिस राजेंद्र प्रसाद (कोषाध्यक्ष), लेफ्टिनेंट जनरल एके चौधरी, प्रो. शिवाकांत झा, पूर्व आइएएस अधिकारी एनके सिन्हा, बिहार के पूर्व विधि सचिव वासुदेव राम और महाश्वेता महारथी सदस्य हैं.

मिली जानकारी के अनुसार महावीर मंदिर विकास समिति के पुनर्गठन पर भी विचार-विमर्श होगा. पूर्व गृह सचिव जिया लाल आर्या महावीर मंदिर विकास समिति के सचिव है, जबकि पूर्व न्यायाधीश जस्टिस उदय सिन्हा अध्यक्ष और प्रदीप जैन कोषाध्यक्ष हैं.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Previous article भागलपुर के नए SSP को पहले दिन ही अपराधियों ने चिढ़ाया, कैंप जेल के पास कारोबारी को दिनदहाड़े लूटा
Next article इस दिन मनाया जाएगा भगवान गणेश को समर्पित सकट चौथ, जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
Avatar Of Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel