[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना महाराष्ट्र TET पेपर लीक में खुलासा, आगरा प्रिंटिंग प्रेस से तीन गिरफ्तार, मास्टरमाइंड का साला अब भी फरार

महाराष्ट्र TET पेपर लीक में खुलासा, आगरा प्रिंटिंग प्रेस से तीन गिरफ्तार, मास्टरमाइंड का साला अब भी फरार

0
महाराष्ट्र TET पेपर लीक में खुलासा, आगरा प्रिंटिंग प्रेस से तीन गिरफ्तार, मास्टरमाइंड का साला अब भी फरार
परीक्षा माफिया बिजेंद्र गुप्ता की फाइल फोटो

पटना से नितिश सिंह की रिपोर्ट
Maharashtra TET Paper Leak: महाराष्ट्र टीईटी प्रश्नपत्र लीक मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. आगरा स्थित प्रिंटिंग प्रेस से जुड़े तीन कर्मचारियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इस पूरे नेटवर्क में मास्टरमाइंड बिजेंद्र गुप्ता और उसके सहयोगियों की भूमिका सामने आई है. मामले में बिहार STF और महाराष्ट्र पुलिस की संयुक्त टीम लगातार छापेमारी कर रही है.

प्रिंटिंग प्रेस से जुड़े तीन कर्मी गिरफ्तार

पुलिस ने आगरा के एक प्रिंटिंग प्रेस से नरेश कुमार, संजय कुमार और बाबूलाल कुशवाहा को गिरफ्तार किया है. जांच में सामने आया है कि इन्हीं की मदद से प्रश्न पत्र प्रिंटिंग प्रेस से बाहर निकाले गए थे और आगे गैंग तक पहुंचाए गए थे.

मास्टरमाइंड बिजेंद्र गुप्ता की भूमिका

जांच में खुलासा हुआ है कि मास्टरमाइंड बिजेंद्र गुप्ता ने अपने नेटवर्क के जरिए प्रश्नपत्र लीक की पूरी साजिश रची. गिरफ्तार कर्मियों की मदद से उसने पेपर निकालने में सफलता हासिल की. पुलिस अब उसके पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है.

Untitled Design 2026 07 05T075208.488
परीक्षा माफिया बिजेंद्र गुप्ता और उसकी पत्नी की फाइल फोटो

इन्हें भी पढ़ें-महाराष्ट्र TET पेपर लीक: बेटी के बर्थडे से पहले घर पहुंची पुलिस, परीक्षा माफिया फरार, पत्नी गिरफ्तार

बिजेंद्र के साले विकास की तलाश तेज

इस मामले में बिजेंद्र गुप्ता के साले विकास की तलाश की जा रही है. पुलिस का कहना है कि वह भी इस पेपर लीक गिरोह में शामिल रहा है और पहले भी जेल जा चुका है. बिहार STF उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है.

10 आरोपियों की हो चुकी है गिरफ्तारी

महाराष्ट्र पुलिस ने अब तक इस मामले में कुल 10 लोगों को गिरफ्तार किया है. इनमें बिजेंद्र गुप्ता की पत्नी सुमन कुमारी, साढ़ू मिथुन सिंह, सोनू सिंह, धीरज, राजीव साह, आकाश, कपिल दहिया, नरेश, संजय और बाबूलाल शामिल हैं.

Maharashtra TET Paper Leak: बिहार में जारी है STF की छापेमारी

महाराष्ट्र पुलिस की एक टीम अभी भी बिहार में मौजूद है. यह टीम बिहार STF के साथ मिलकर वैशाली, मुजफ्फरपुर और समस्तीपुर में लगातार छापेमारी कर रही है. पुलिस को इस गैंग से जुड़े कुछ और लोगों के नाम भी मिले हैं, जिनकी तलाश जारी है.

ALSO READ: महाराष्ट्र TET पेपर लीक में बिहार कनेक्शन आया सामने, 3 और परीक्षा माफियाओं की तलाश, हाजीपुर से एक हिरासत में

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel