[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना एलपीजी की किल्लत का असर मध्याह्न भोजन पर पड़ने की जतायी आशंका

एलपीजी की किल्लत का असर मध्याह्न भोजन पर पड़ने की जतायी आशंका

0
एलपीजी की किल्लत का असर मध्याह्न भोजन पर पड़ने की जतायी आशंका

अंबर, पटना

मध्य एशिया में चल रही जंग की वजह से एलपीजी गैस सिलिंडर का असर अब घर और दुकानों के बाद स्कूलों पर भी पड़ने का आशंका है. जिले के स्कूलों में बच्चों के लिए तैयार किये जाने वाले मध्याह्न भोजन के लिए एलपीजी सिलिंडर की कमी होने लगी है. शहर के विभिन्न सरकारी स्कूलों की ओर से जिला शिक्षा कार्यालय को पत्र लिखकर यह आशंका जतायी जा रही है कि पांच से छह दिनों के बाद एलपीजी की कमी होने लगेगी. सैदपुर स्थित राजकीय मध्य विद्यालय के प्राचार्य प्रेम रंजन उपाध्याय ने बताया कि चार से पांच दिनों में एलपीजी गैस सिलिंडर खत्म हो जायेगा. इसके बाद मध्याह्न भोजन कैसे बनेगा इसकी चिंता सता रही है. वहीं जिला शिक्षा कार्यालय की ओर से स्कूल के प्रधानाध्यापकों को वैकल्पिक व्यवस्था के तहत जलावन या लकड़ी के कोयले से मध्याह्न भोजन तैयार करने को कहा गया है. जिला शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार ने बताया कि अभी कुछ स्कूलों से गैस की किल्लत की शिकायत मिली है. स्कूलों को निर्देशित किया गया है कि गैस की किल्लत होने पर वैकल्पिक व्यवस्था के तहत जलावन से मध्याह्न भोजन तैयार करें.

खुली जगह पर जलावन से बनाना होगा खाना

मध्याह्न भोजन तैयार करने के लिए जलावन का उपयोग करते समय सतर्कता बरतने को भी कहा गया है. स्कूल के बरामदे या खुली जगह पर ही जलावन से खाना तैयार करने को कहा गया है. इसके साथ ही रसोइयों को भी खाना बनाते समय सतर्क रहने की सलाह दी गयी है. खुले में खाना बनाने वाली जगह पर बच्चों के आने-जाने पर रोक लगानी होगी. इसके साथ ही खाना तैयार होने के बाद रसोईये ही खाना जगह पर लगायेंगे.

जिले के 610 स्कूलों में पहले से लकड़ी पर ही तैयार हो रहा मध्याह्न भोजन

जिले के माध्यमिक स्कूलों में एलपीजी से मिड डे मील तैयार करने के लिये शिक्षा विभाग ने स्कूलों को एलपीजी कनेक्शन के लिए 2457 स्कूलों को 13.57 करोड़ रुपये वर्ष 2018 में आवंटित किये गये थे. लेकिन अब भी जिले के 610 स्कूलों में मिड डे मील चूल्हों पर लकड़ी से तैयार किया जा रहा है. सबसे अधिक फतुहा प्रखंड के 117 स्कूल और सबसे कम दानापुर के दो स्कूलों के पास एलपीजी कनेक्शन नहीं है. स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को धुआं न लगे इसको लेकर स्कूलों को एलपीजी कनेक्शन के लिए राशि आवंटित की गयी थी.

इतने स्कूलों में नहीं है एलपीजी कनेक्शन

प्रखंड- स्कूलों की संख्याअथमलगोला- 39बख्तियारपुर- 65बाढ़- 14बेलछी- 10बिहटा- 17बिक्रम- 35दानापुर- 02धनुरुआ- 17दुल्हिन बाजार- 22

फतुहा- 117

घोसवारी- 25

खुसरूपुर- 58

मसौढ़ी- 78

नौबतपुर- 36

पालीगंज- 25

पटना सदर- 07

पुनपुन- 20

संपतचक- 23

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel