[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना कार की बैक लाइट के अंदर वाराणसी से लायी जा रही शराब पकड़ायी, चालक गिरफ्तार

कार की बैक लाइट के अंदर वाराणसी से लायी जा रही शराब पकड़ायी, चालक गिरफ्तार

0
कार की बैक लाइट के अंदर वाराणसी से लायी जा रही शराब पकड़ायी, चालक गिरफ्तार

– एक लाख कीमत की है विदेशी शराब, कार पर था झारखंड का नंबर – कार के अंदर मिला बंगाल का रजिस्ट्रेशन नंबर एयरपाेर्ट थाना के जगदेव पथ में हुई छापेमारी संवाददाता, पटना उत्पाद विभाग की टीम ने हवाई अड्डा थाने के जगदेव पथ में छापेमारी कर कार से तस्करी के लिए लायी जा रही 117 लीटर विदेशी शराब बरामद की. जब्त शराब की कीमत करीब एक लाख रुपये है. उत्पाद की टीम ने कार चालक दीपक कुमार राय काे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया. दीपक वैशाली के नया गांव का रहने वाला है. शराब तस्करों ने इस बार तस्करी का ट्रेंड ही बदल दिया. इस बार कार के दाेनाें बैक लाइट के अंदर शराब की बाेतलाें काे छिपा कर रखा था. शराब वाराणसी से लायी जा रही थी. शराब यूपी की बनी हुई है. दाे-तीन ब्रांड की शराब थी. गुप्त सूचना के आधार पर सहायक उत्पाद प्रेम प्रकाश सुजुकी कार जेएच 01 एएम- 1448 को पकड़ने के लिए इंस्पेक्टर विजय कुमार के नेतृत्व में एक टीम बनायी और जगदेव पथ पहुंच गये. जैसे ही चालक कार लेकर जगदेव पथ पहुंचा, पुलिस ने राेक दिया. उसके बाद कार की तलाशी ली. पहले तो चालक दीपक ने खूब टाल-मोटल की, इसके बाद टीम ने जब पेचकस से कार के दाेनाें बैक लाइट काे बारी-बारी से खाेला ताे फिर शराब की बाेतलें गिरने लगीं. एक कार, दो नंबर प्लेट, एक झारखंड तो दूसरा बंगाल का कार में झारखंड का रजिस्ट्रेशन नंबर लगा हुआ था. जब कार की तलाशी ली गयी ताे सीट के अंदर से बंगाल का नंबर प्लेट मिला. दीपक ने पूछताछ में उत्पाद की टीम काे बुलाया कि हमकाे एक चालक ने कार दिया था. कार काे पटना से बाहर काेई और चालक ले जाता. शराब कहां डिलिवरी होनी थी, यह भी उन्हें नहीं पता था. दीपक के माेबाइल का सीडीआर पुलिस खंगालने में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel