[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना बख्तियारपुर में पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन एवं शैक्षणिक भवन का शिलान्यास

बख्तियारपुर में पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन एवं शैक्षणिक भवन का शिलान्यास

0
बख्तियारपुर में पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन एवं शैक्षणिक भवन का शिलान्यास

बख्तियारपुर फोरलेन से जोड़ने के लिए एलिवेटेड सड़क व सर्विस रोड का काम जल्द पूरा कराएं : मुख्यमंत्री – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया बख्तियारपुर में पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन एवं शैक्षणिक भवन का शिलान्यास संवाददाता, पटना मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को बख्तियारपुर में पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन व शैक्षणिक भवन के शिलापट्ट का अनावरण कर शिलान्यास किया. वहीं, बख्तियारपुर कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के ऊपरी तल पर जाकर आसपास के इलाकों का जायजा लिया. इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि यहां तक आवागमन को सुगम बनाने की दिशा में कार्रवाई सुनिश्चित करें. इस इलाके को बख्तियारपुर फोरलेन से जोड़ने के लिए निर्माणाधीन एलिवेटेड सड़क, सर्विस रोड के निर्माण कार्य में तेजी लाकर जल्द पूरा कराएं. निर्माण कार्य पूरा हो जाने के बाद स्थानीय लोगों के साथ ही बख्तियारपुर कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के छात्रों, पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय परिसर में आनेवाले लोगों को किसी प्रकार की कठिनाई नहीं होगी. वहीं,पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन व शैक्षणिक भवन परियोजना का क्षेत्रफल छह लाख सात हजार छह सौ वर्गफीट है और इसकी लागत 212.86 करोड़ रूपये होगी. जिसके निर्माण की कार्यावधि 24 माह होगी. इस काम का क्रियान्वयन बिहार राज्य शैक्षणिक आधारभूत संरचना विकास निगम लिमिटेड द्वारा होगा. इस दौरान अधिकारियों ने साइट प्लान मैप के माध्यम से निर्मित होने वाले पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय बख्तियारपुर के प्रशासनिक भवन एवं शैक्षणिक भवन के संबंध में मुख्यमंत्री को विस्तृत जानकारी दी. मौके पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, शिक्षा मंत्री सुनील कुमार, शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ एस सिद्धार्थ, सीएम के सचिव अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, डीएम पटना डॉ. चंद्रशेखर सिंह, बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड के अध्यक्ष शीर्षत कपिल अशोक, वरीय पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा सहित शिक्षा विभाग के अन्य वरीय अधिकारी मौजूद थे. 18 मार्च 2018 को हुई थी पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय, पटना की स्थापना पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय, पटना की स्थापना 18 मार्च 2018 को हुई थी. पटना एवं नालंदा के सभी कॉलेज (पटना विश्वविद्यालय से जुड़े सभी महाविद्यालयों को छोड़कर) पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के अधिकार क्षेत्र में आते हैं. वहीं विश्वविद्यालय का 25 घटक महाविद्यालयों, दो सरकारी महिला महाविद्यालयों और तीन अल्पसंख्यक महाविद्यालयों तथा कई संबद्ध महाविद्यालयों पर नियंत्रण है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel