[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना निजी स्कूलों में स्टूडेंट प्रोफाइल अपडेट करने की अंतिम तारीख 30 जुलाई

निजी स्कूलों में स्टूडेंट प्रोफाइल अपडेट करने की अंतिम तारीख 30 जुलाई

0
निजी स्कूलों में स्टूडेंट प्रोफाइल अपडेट करने की अंतिम तारीख 30 जुलाई

संवाददाता, पटना

नये सत्र 2025-26 में निजी स्कूलों में नामांकित बच्चों का प्रोफाइल अपडेट करने को लेकर जिला शिक्षा कार्यालय की ओर से सख्ती बरती गयी है. निजी स्कूलों को स्टूडेंट प्रोफाइल अपडेट करने की अंतिम तारीख 30 जुलाई निर्धारित की गयी है. निजी स्कूल स्टूडेंट प्रोफाइल अपडेट करने में सुस्ती दिखा रहे हैं. जबकि सरकारी स्कूलों में बच्चों के नामांकन के साथ बच्चों का प्रोफाइल इ-शिक्षा कोष पोर्टल पर अपडेट कर दिया जाता है. जिला शिक्षा कार्यालय के अनुसार जिले में 1,144 निजी स्कूल रजिस्टर्ड हैं. पिछले दो माह में मात्र 37 निजी स्कूलों ने ही कक्षा एक से 12वीं तक में नामांकित विद्यार्थियों का प्रोफाइल अपडेट किया है. सभी स्कूलों को गर्मी की छुट्टियों में प्रोफाइल अपडेट करने का समय दिया गया था. निजी स्कूलों की इस सुस्ती पर जिला शिक्षा कार्यालय ने सख्ती बरतते हुए सभी निजी स्कूल प्रबंधकों को 30 जुलाई तक पोर्टल पर स्टूडेंट प्रोफाइल अपडेट करने का निर्देश दिया है. इसके साथ ही कहा गया है कि शत प्रतिशत स्कूलों में प्रोफाइल अपडेट करने का लक्ष्य रखा गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel