[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना बंगला खाली करने से पहले राबड़ी देवी ने सरकार से मांगी सरकारी सामान की पूरी लिस्ट, जानिए क्यों उठाया यह कदम

बंगला खाली करने से पहले राबड़ी देवी ने सरकार से मांगी सरकारी सामान की पूरी लिस्ट, जानिए क्यों उठाया यह कदम

0
बंगला खाली करने से पहले राबड़ी देवी ने सरकार से मांगी सरकारी सामान की पूरी लिस्ट, जानिए क्यों उठाया यह कदम
राबड़ी देवी की फाइल फोटो

Rabri Devi Bungalow Row: पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी जल्द ही 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास खाली करने वाली हैं. इससे पहले उन्होंने भवन निर्माण विभाग से बंगले में मौजूद सरकारी सामान की पूरी सूची मांगी है. इसके लिए विभाग को पत्र भी भेजा गया है.

चार्ज रजिस्टर और सामान की सूची की मांग

राबड़ी देवी ने अपने पत्र में सरकारी आवास का चार्ज रजिस्टर उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है. साथ ही विभाग की ओर से दिए गए सभी सरकारी सामान की आधिकारिक सूची भी मांगी है. ताकि बंगला सौंपते समय हर सामान का रिकॉर्ड से मिलान किया जा सके.

विवाद से बचने की तैयारी

राबड़ी देवी का उद्देश्य हैंडओवर प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बनाना है. वह चाहती हैं कि बंगला खाली करते समय किसी तरह का प्रशासनिक या कानूनी विवाद न हो. आधिकारिक सूची मिलने के बाद उसी के आधार पर सभी सामान का मिलान किया जाएगा.

29 जून तक खाली करना है बंगला

भवन निर्माण विभाग ने 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास खाली करने के लिए 29 जून तक का समय दिया है. राबड़ी देवी ने विभाग को बताया है कि बंगले में पैकिंग का काम चल रहा है और शिफ्टिंग की प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच चुकी है.

नए आवास को लेकर क्या कहा?

राबड़ी देवी ने पत्र में यह भी लिखा है कि उन्हें 39 हार्डिंग रोड स्थित नए सरकारी आवास में निर्माण कार्य पूरा होने की आधिकारिक सूचना अभी तक नहीं मिली है. इसके बावजूद उन्होंने भरोसा दिलाया है कि तय समय के भीतर पुराना आवास खाली कर दिया जाएगा.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

तेजस्वी यादव के बंगले वाले विवाद से लिया सबक

राबड़ी देवी का यह कदम पहले हुए एक विवाद के बाद काफी अहम माना जा रहा है. जब नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने 5 देशरत्न मार्ग स्थित सरकारी बंगला खाली किया था, तब वहां मौजूद सरकारी सामान को लेकर विवाद खड़ा हो गया था. इसी तरह की स्थिति दोबारा न बने, इसलिए इस बार पहले से ही सरकारी रिकॉर्ड और सामान की सूची मंगाई गई है.

नियमों के तहत होगा हैंडओवर

सरकारी नियमों के अनुसार आवास खाली करते समय विभाग की ओर से उपलब्ध कराए गए सभी सामान का मिलान जरूरी होता है. इसी प्रक्रिया को आसान और विवाद मुक्त बनाने के लिए राबड़ी देवी ने चार्ज रजिस्टर और आधिकारिक सूची उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है.

Also Read: अगस्त से गंगा में दौड़ेगी वाटर मेट्रो, AC में बैठकर देख सकेंगे घाटों का खूबसूरत नजारा, जानें रूट और खासियत

Previous article वट पूर्णिमा पर बरगद के पेड़ की पूजा क्यों की जाती है? जानें धार्मिक महत्व
Next article मुंगेर का ऐतिहासिक चंडिका स्थान शक्तिपीठ, जहाँ गिरी थी मां सती की बाईं आंख; जानें इसका पौराणिक महत्व
Avatar Of Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel