संवाददाता, पटना मगध महिला कॉलेज के अर्थशास्त्र विभाग ने बिहार राज्य उत्पादकता परिषद के सहयोग से वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. कॉलेज की प्राचार्या प्रो नमिता कुमारी ने विषय पर अपने विचारों को रखा. आइक्यूएसी समन्वयक प्रो पुष्पलता कुमारी ने भी आइपीआर और इसके महत्व के बारे में अपने विचारों को रखा. प्रतियोगिता में बिहार राज्य उत्पादकता परिषद के बीके सिन्हा, एमके दास, डॉ एके वर्मा, डॉ आरके चन्द्रा, डॉ एसके सिन्हा उपस्थित थे, प्रतियोगिता में विभिन्न विभागों के लगभग 20 प्रतिभागियों ने भाग लिया. अर्थशास्त्र विभाग की कुमकुम कुमारी को प्रथम पुरस्कार, राजनीति विज्ञान विभाग की आर्ची कपिल को द्वितीय पुरस्कार और राजनीति विज्ञान विभाग की खुशी कुमारी को द्वितीय पुरस्कार मिला. कार्यक्रम का संचालन विभागाध्यक्ष डॉ श्वेता शरण ने किया. अर्थशास्त्र विभाग और धन्यवाद ज्ञापन डॉ चंदन चंद्र चुन्ना ने दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
