[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना कुमार हर्षित, कवीश साहू और एकलव्य राज्य रैंकिंग टेबल टेनिस के सेमीफाइनल में

कुमार हर्षित, कवीश साहू और एकलव्य राज्य रैंकिंग टेबल टेनिस के सेमीफाइनल में

0
कुमार हर्षित, कवीश साहू और एकलव्य राज्य रैंकिंग टेबल टेनिस के सेमीफाइनल में

पटना. बिहार राज्य टेबल टेनिस संघ के बैनर तले पटना जिला टेबल टेनिस संघ की मेजबानी में पाटलिपुत्र खेल परिसर में गुरुवार को चतुर्थ बिहार राज्य रैंकिंग टेबल टेनिस चैंपियनशिप का शानदार आगाज हुआ. पहले दिन खेले गये अंडर-19 बालक मुकाबले में कुमार हर्षित, कवीश साहू, एकलव्य शर्मा सेमीफाइनल में अपना स्थान सुरक्षित किया. पुरुष एकल वर्ग में सभी वरीय खिलाड़ियों ने प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया. इससे पहले प्रतियोगिता का उद्घाटन बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के कार्यकारी निदेशक रवींद्र नाथ चौधरी ने दीप प्रज्ज्वलित कर और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया. इस मौके पर प्राधिकरण के क्रीड़ा कार्यपालक आनंदी कुमार, बिहार टेबल टेनिस संघ के उप सचिव संजय कुमार, सहायक सचिव पंकज पांडेय मौजूद थे. सभी अतिथियों का स्वागत पटना जिला टेबल टेनिस संघ के सचिव दिलीप गांधी ने किया. बालक अंडर-19 वर्ग के क्वार्टर फाइनल में कवीश साहू (मुजफ्फरपुर) ने प्रियांशु दास (पटना) को 3-0 से, एकलव्य शर्मा (पटना) ने आदित्य आनंद (सहरसा) को 3-1 से और कुमार हर्षित (पटना) ने फरज़ान अहमद ख़ान (पटना) को 3-0 से हराया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel