[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना कोसी-मेची लिंक परियोजना का काम इसी साल होगा शुरू

कोसी-मेची लिंक परियोजना का काम इसी साल होगा शुरू

0
कोसी-मेची लिंक परियोजना का काम इसी साल होगा शुरू

कोसी-मेची लिंक परियोजना का काम इसी साल होगा शुरू, चार जिलों को होगी सुविधासंवाददाता, पटना राज्य की बहुप्रतीक्षित नदी जोड़ योजना में प्राथमिकता के स्तर पर शामिल कोसी-मेची लिंक परियोजना का काम इस साल शुरू हो जायेगा. करीब 6282.32 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत की इस परियोजना को केंद्र सरकार ने 23 अप्रैल 2024 की बैठक में इन्वेस्टमेंट क्लीयरेंस की सहमति दे दी थी. साथ ही परियोजना के पहले चरण का सर्वेक्षण और अन्वेषण का काम चल रहा है इसे 30 जून तक पूरा होने की संभावना है. इससे निकलने वाली शाखा नहरों के टोपोग्राफिकल सर्वे का काम अगस्त 2024 तक पूरा होने की संभावना है. परियोजना का डीपीआर जल्द तैयार करने का निर्देश दिया गया है. राज्य की पहली बड़ी नदी जोड़ योजना से अररिया, किशनगंज, पूर्णिया और कटिहार जिले के करीब दो लाख 14 हजार 812 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी. इसके लिए केंद्रांश 60 फीसदी और राज्यांश 40 फीसदी के रूप में बजटीय प्रावधान की मंजूरी दी गयी है. हालांकि, राज्य सरकार की ओर से कोसी-मेची लिंक परियोजना लिए भी मध्य प्रदेश की केन-बेतवा लिंक परियोजना की तर्ज पर केंद्रांश 90 फीसदी और राज्यांश 10 फीसदी बजटीय प्रावधान की मांग जारी है. इस परियोजना से अररिया जिले में 69,642 हेक्टेयर, पूर्णिया जिले में 69,970 हेक्टेयर, किशनगंज जिले में 39,548 हेक्टेयर और कटिहार जिले में 35,653 हेक्टेयर, यानी कुल दो लाख 14 हजार 813 हेक्टेयर जमीन की सिंचाई होगी. इस परियोजना से अररिया जिला अंतर्गत फारबिसगंज, कुर्साकाटा, सिकटी, पलासी, जोकीहाट एवं अररिया प्रखंड, किशनगंज जिला अंतर्गत टेढ़ागाछ, दिघलबैंक, बहादुरगंज एव कोचाधामन प्रखंड, पूर्णिया जिला अंतर्गत बैसा, अमौर एवं बायसी प्रखंड तथा कटिहार जिला अंतर्गत कदवा, डंडखोड़ा, प्राणपुर, मनिहारी एवं अमदाबाद प्रखंड लाभान्वित होंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel