[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना रौशन आनंद की बेल पर टली सुनवाई, अब इस दिन आएगा फैसला, खान सर के बॉडीगार्ड्स की जमानत याचिका खारिज

रौशन आनंद की बेल पर टली सुनवाई, अब इस दिन आएगा फैसला, खान सर के बॉडीगार्ड्स की जमानत याचिका खारिज

0
रौशन आनंद की बेल पर टली सुनवाई, अब इस दिन आएगा फैसला, खान सर के बॉडीगार्ड्स की जमानत याचिका खारिज
खान सर और रौशन आनंद की फाइल फोटो

Khan Sir Coaching Controversy: पटना सिविल कोर्ट में शुक्रवार को खान सर फायरिंग मामले से जुड़े दो अहम मामलों पर सुनवाई हुई. खान सर के दोनों निजी सुरक्षा गार्डों की जमानत याचिका कोर्ट ने खारिज कर दिया है. वहीं ज्ञान बिंदु जीएस एकेडमी के निदेशक रौशन आनंद की जमानत याचिका पर सुनवाई टल गई. अब सोमवार को अगली सुनवाई होगी.

रौशन आनंद की जमानत पर नहीं हुई बहस

रौशन आनंद की ओर से जिला एवं सत्र न्यायाधीश के यहां जमानत याचिका दाखिल की गई थी. बाद में यह मामला ट्रांसफर होकर एडीजे-33 की अदालत में पहुंचा. सुनवाई के दौरान विरोधी पक्ष की ओर से बहस नहीं की गई. उनके वकील ने टाइम पीटिशन दाखिल कर अतिरिक्त समय की मांग की. इसके बाद अदालत ने मामले की अगली सुनवाई सोमवार के लिए तय कर दी.

खान सर के दोनों बॉडीगार्ड्स की जमानत याचिका खारिज

खान सर के दोनों निजी सुरक्षा गार्डों की जमानत याचिका पर मजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास अनुराग वर्मा की अदालत में सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान पक्षकारों की दलीलें सुनी गईं. इसके बाद कोर्ट ने अपना फैसला सुनाया. जानकारी के मुताबिक, दोनों की जमानत याचिका कोर्ट ने खारिज कर दिया है.

खान सर को मिल चुकी है राहत

आर्म्स एक्ट और हत्या के प्रयास के आरोपी फैसल खान उर्फ खान सर को कोर्ट से पहले ही राहत मिल चुकी है. पटना सिविल कोर्ट की ओर से उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी गई है. पटना सिविल कोर्ट से ‘No Coercive Action’ का आदेश दिया गया है. इसका मतलब यह होता है कि अदालत के अगले आदेश या अगली सुनवाई तक संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कोई कठोर या दबावपूर्ण कार्रवाई नहीं की जाए.

वकील बोले- खान सर की कोई भूमिका नहीं

खान सर के वकील अरविंद कुमार मऊआर ने दावा किया है कि पूरे मामले में खान सर की कोई प्रत्यक्ष भूमिका नहीं है. उन्होंने कहा है कि जो आरोप लगाए गए हैं, वे सुरक्षा गार्डों से जुड़े हुए हैं. उनके मुताबिक, हवाई फायरिंग से संबंधित जिस धारा के तहत कार्रवाई की गई है, वह जमानती प्रकृति की है. वकील ने कहा कि मामले को वास्तविकता से अधिक गंभीर बनाकर पेश किया जा रहा है.

वायरल वीडियो के बाद दर्ज हुई थी FIR

अरविंद मऊआर ने कहा कि पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की थी. उन्होंने दावा किया कि खान सर का नाम बाद में जोड़ा गया. साथ ही यह भी कहा कि गिरफ्तार गार्डों ने कहीं भी यह नहीं कहा कि उन्होंने खान सर के निर्देश पर फायरिंग की थी. वकील के अनुसार, जो बातें सामने आ रही हैं, वे केवल डिस्क्लोजर स्टेटमेंट का हिस्सा हैं.

2 जून को कोचिंग सेंटर में हुआ था बवाल

मामले की शुरुआत 2 जून को हुई थी. उस दिन मुसल्लहपुर स्थित खान ग्लोबल स्टडीज में हंगामा, पथराव, मारपीट और फायरिंग की घटना सामने आई थी. घटना के बाद कदमकुआं थाना पुलिस ने दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज की थीं. पहली एफआईआर में ज्ञान बिंदु जीएस एकेडमी के निदेशक रौशन आनंद समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था. वहीं दूसरी प्राथमिकी वायरल फायरिंग वीडियो के आधार पर दर्ज की गई थी.

Also Read: लालू के बर्थडे पर पोते को लेकर गाया गीत, राबड़ी ने गायक को दे दिए हीरे के कंगन, सिंगर बोले- लालू-राबड़ी असली राजा-रानी

Previous article आरा में स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही: सदर अस्पताल में 9 दिनों से सेवा ठप, मरीजों की बढ़ी मुश्किले
Next article गया जी में पानी की तलाश में जंगल से गांव पहुंचा हिरण, आवारा कुत्तों ने किया हमला, इलाज के दौरान हुई मौत
Avatar Of Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel