[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना बार-बार बुलाने पर भी नहीं आया खान सर का स्टाफ, पटना पुलिस ने कोचिंग पर चिपकाया नोटिस

बार-बार बुलाने पर भी नहीं आया खान सर का स्टाफ, पटना पुलिस ने कोचिंग पर चिपकाया नोटिस

0
बार-बार बुलाने पर भी नहीं आया खान सर का स्टाफ, पटना पुलिस ने कोचिंग पर चिपकाया नोटिस
खान ग्लोबल स्टडीज कोचिंग सेंटर की सुरक्षा को बढ़ाया गया

Khan Sir Coaching Controversy: पटना के खान सर कोचिंग सेंटर और ज्ञान बिंदु कोचिंग सेंटर विवाद मामले में पुलिस ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है. रविवार को कदमकुआं थाना पुलिस ने खान ग्लोबल स्टडीज कोचिंग सेंटर पर एक नोटिस चिपका दिया. यह नोटिस कोचिंग के स्टाफ कन्हैया कुमार सिंह के नाम पर जारी किया गया है, जिन्हें पुलिस ने रविवार शाम 4:00 बजे तक हर हाल में थाने पहुंचकर जांच में सहयोग करने का समय दिया था. पुलिस का कहना है कि इस मामले में छानबीन और पूछताछ के लिए कन्हैया कुमार सिंह के साथ-साथ कोचिंग के दो अन्य स्टाफ अजीत कुमार और अंकित कुमार पांडेय को भी तलब किया गया है.

Image 512
पटना पुलिस ने चिपकाया नोटिस

जांच में सहयोग नहीं करने का आरोप

पुलिस द्वारा चिपकाए गए इस नोटिस में लिखा गया है कि कन्हैया कुमार सिंह कदमकुआं थाना कांड संख्या 410/26 के तहत दर्ज मामले के जांच में पुलिस का सहयोग नहीं कर रहे हैं. पुलिस ने बताया कि इससे पहले भी उन्हें कई बार मौखिक, लिखित और अलग-अलग माध्यमों से पूछताछ के लिए बुलाया गया था, लेकिन इसके बावजूद वे अब तक पुलिस के सामने उपस्थित नहीं हुए हैं.

नोटिस में सख्त लहजे में चेतावनी दी गई है कि अगर वे बिना किसी उचित कारण के इस कानूनी आदेश का पालन नहीं करते हैं, तो उनके खिलाफ कानून के मुताबिक सख्त आवश्यक कार्रवाई की जाएगी, जिसके लिए वे खुद जिम्मेदार होंगे. कन्हैया कुमार सिंह वही शख्स हैं जिन्होंने इस पूरे विवाद की शुरुआत में पुलिस को आवेदन दिया था, जिसके आधार पर ज्ञान बिंदु कोचिंग के रोशन आनंद और उनके भाई प्रिंस यादव को मुख्य अभियुक्त बनाया गया था.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

आरोपी प्रिंस यादव की नेपाल में संदिग्ध मौत के बाद बढ़ाई गई सुरक्षा

इस हाई-प्रोफाइल मामले में मोड़ तब आया जब केस के नामजद आरोपी प्रिंस यादव की नेपाल के विराटनगर स्थित एक होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. एक तरफ जहां प्रिंस के बड़े भाई रोशन आनंद सर इस समय पटना की बेउर जेल में बंद हैं. प्रिंस यादव की अचानक हुई मौत ने इस पूरे मामले को बेहद पेचीदा और संवेदनशील बना दिया है. इसी संवेदनशीलता और किसी भी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने खान ग्लोबल स्टडीज कोचिंग सेंटर की सुरक्षा को पहले के मुकाबले काफी ज्यादा बढ़ा दिया है.

इसे भी पढ़ें:  ‘एक भाई जेल में, दूसरे की मौत’, प्रिंस यादव की मौत पर भड़के पप्पू यादव, बोले- हत्यारों पर तुरंत हो कार्रवाई

Previous article लॉन्च प्राइस से सीधे आधे दाम पर मिल रहा Nothing Phone 3, खरीदें या फिर छोड़ दें?
Next article AI की बढ़ती भूख से भारत में शुरू होगी मेमोरी चिप्स की नई रेस; सरकार का इशारा किधर?
Avatar Of Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel