[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना क्या बंद हो जाएगा खान सर का कोचिंग सेंटर? 15 दिनों का अल्टीमेटम, नए मामले में घिरे फैसल खान

क्या बंद हो जाएगा खान सर का कोचिंग सेंटर? 15 दिनों का अल्टीमेटम, नए मामले में घिरे फैसल खान

0
क्या बंद हो जाएगा खान सर का कोचिंग सेंटर? 15 दिनों का अल्टीमेटम, नए मामले में घिरे फैसल खान
खान सर के कोचिंग सेंटर की तस्वीर

Khan Sir Coaching Centre: पटना के खान ग्लोबल स्टडीज इंस्टीट्यूट को लेकर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है कि क्या अब यह कोचिंग सेंटर बंद हो सकता है. फायर सेफ्टी नियमों के उल्लंघन के बाद प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है. बिहार फायर सर्विस के डीआईजी मनोज कुमार नट ने कहा है कि संस्थान में अग्निशमन मानकों का पालन नहीं किया गया है. अगर 15 दिनों के भीतर सुधार नहीं हुआ तो कोचिंग बंद करने की कार्रवाई हो सकती है.

नोटिस के बाद भी नहीं मिली संतुष्टि

डीआईजी ने बताया कि कोचिंग संस्थान को पहले ही नोटिस दिया जा चुका है. पूर्व में एसडीओ के साथ मिलकर जांच भी की गई थी. उस समय कई खामियां सामने आई थीं. अब दोबारा जांच में भी गंभीर लापरवाही पाई गई है. प्रशासन ने साफ कर दिया है कि नियम पूरे नहीं हुए तो सख्त कदम उठाया जाएगा.

राज्यभर में फायर सेफ्टी पर सख्ती

दिल्ली और मुजफ्फरपुर में हुए भीषण अग्निकांड के बाद फायर विभाग पूरी तरह अलर्ट है. पटना में भी कई अस्पताल और होटल पर कार्रवाई हो चुकी है. कई बड़े अस्पतालों और संस्थानों को सील करने का आदेश दिया गया है. प्रशासन अब किसी तरह की ढिलाई के मूड में नहीं है.

FIR के बाद से लापता हैं खान सर

2 जून को मुसल्लहपुर हाट इलाके में कोचिंग सेंटर के बाहर फायरिंग और बवाल हुआ था. इसके बाद खान सर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई. इस मामले में उनके दो बॉडीगार्ड पहले ही गिरफ्तार होकर जेल भेजे जा चुके हैं. तभी से खान सर पुलिस की पकड़ से बाहर बताए जा रहे हैं.

बॉडीगार्ड के बयान से बढ़ा विवाद

पुलिस के मुताबिक दोनों बॉडीगार्ड ने बयान दिया था कि फायरिंग खान सर के कहने पर की गई थी. इसी आधार पर उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया. हालांकि इस मामले में कई तरह के दावे और विवाद सामने आ रहे हैं. पुलिस अब भी जांच में जुटी है.

कोचिंग विवाद में पहले भी हो चुका है बवाल

इस पूरे मामले में ज्ञान बिंदू जीएस एकेडमी के डायरेक्टर रौशन आनंद को भी गिरफ्तार किया गया है. उन पर कोचिंग पर हमले और विवाद से जुड़े आरोप हैं. सोशल मीडिया वीडियो सामने आने के बाद मामला और उलझ गया था, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी.

अब नजर कोर्ट और जमानत पर

फैसल खान की ओर से अब तक कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दाखिल नहीं की गई है. उनके वकीलों का कहना है कि जल्द ही याचिका दाखिल की जाएगी. फिलहाल पुलिस उनकी गिरफ्तारी की कोशिश में है, जबकि प्रशासन फायर सेफ्टी मामले में भी सख्त रुख अपनाए हुए है.

Also Read: खान सर कहां हैं? पुलिस की तारीफ की, जांच में सहयोग का वादा भी किया, फिर FIR के बाद से कहां गायब हैं फैसल खान

Previous article बिंद में सड़क हादसे में घायल आशा कार्यकर्ता की मौत, परिजनों में कोहराम
Next article मानव सुथार का ड्रीम डेब्यू, पहले ही ओवर में अब्दुल मलिक को किया आउट
Avatar Of Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel