[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना सबसे पहले खान सर के स्टाफ ने फाड़ा था रौशन आनंद की कोचिंग का पोस्टर? नये वीडियो से पूरे विवाद का खुलासा

सबसे पहले खान सर के स्टाफ ने फाड़ा था रौशन आनंद की कोचिंग का पोस्टर? नये वीडियो से पूरे विवाद का खुलासा

0
सबसे पहले खान सर के स्टाफ ने फाड़ा था रौशन आनंद की कोचिंग का पोस्टर? नये वीडियो से पूरे विवाद का खुलासा
ज्ञान बिंदु कोचिंग का पोस्टर फाड़ता शख्स (वीडियो से ली गई तस्वीर)

Khan Sir Coaching Attack: पटना में खान सर की कोचिंग पर बवाल और हमला मामले में पुलिस की कार्रवाई जारी है. इस बीच एक और नया सीसीटीवी फुटेज आ गया है. इस नए वीडियो में एक शख्स ज्ञान बिंदु कोचिंग के सम्मान समारोह का पोस्टर फाड़ता हुआ दिख रहा है. साथ ही यह वीडियो 31 मई की रात साढ़े 11 बजे का बताया जा रहा है.

पोस्टर फाड़ने वाला खान सर का स्टाफ बताया जा रहा

जानकारी के मुताबिक, यह पोस्टर उसी कैंपस में लगा था, जहां खान सर और ज्ञान बिंदु दोनों कोचिंग सेंटर हैं. बताया जा रहा है कि पोस्टर फाड़ने वाला शख्स खान सर का स्टाफ है. पोस्टर फटने के बाद दोनों कोचिंग संस्थान के स्टाफ में बहस भी हुई थी. इसके बाद ज्ञान बिंदु के बोर्ड पर खान सर की कोचिंग का पोस्टर लगाया गया था.

वीडियो को लेकर आधिकारिक पुष्टि बाकी

बताया जा रहा है कि इसी खुन्नस में मंगलवार की रात ज्ञान बिंदु कोचिंग से जुड़े लोगों ने खान सर की कोचिंग पर पथराव किया. लेकिन इस वीडियो को लेकर अब तक आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है. पुलिस की ओर से जांच के बाद ही इस वीडियो के सामने आने के बाद जो बातें निकलकर सामने आ रहीं हैं, उसकी आधिकारिक तौर पर पुष्टि हो सकेगी.

खान सर के दो गार्ड्स से हुई थी पूछताछ

इससे पहले गुरुवार को दो लोगों का फायरिंग करते हुए वीडियो वायरल हुआ था. इस वीडियो के सामने आने के बाद खान सर के दो गार्ड्स को पुलिस ने पकड़ा था. साथ ही उनसे घंटों पूछताछ की गई थी. इतना ही नहीं, पुलिस ने कथित तौर पर इस्तेमाल किए गए हथियार को भी जब्त किया था और उसे एफएसएल जांच के लिए भेजा था. इसके बाद खान सर से भी पूछताछ की जानकारी है. इस विवाद से जुड़ा मामला कदमकुआं थाने में दर्ज किया गया है.

रौशन आनंद की रिहाई की मांग

दूसरी तरफ रौशन आनंद सर की रिहाई के लिए छात्र लगातार मांग कर रहे हैं. गुरुवार को मुसल्लहपुर हाट में सैकड़ों छात्र जमा हो गए थे. उन्होंने रौशन सर को निर्दोष बताते हुए रिहाई की मांग की. साथ ही खान सर की गिरफ्तारी की मांग की. इस दौरान लड़कियों ने खान सर के खिलाफ हाय-हाय के जमकर नारे लगाए और आनंद रौशन को जेल से छोड़ने की मांग की. फिलहाल, पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी है.

Also Read: लालू-राबड़ी की Z+ सिक्योरिटी खत्म, तेज प्रताप को सिर्फ एक बॉडीगार्ड, सम्राट सरकार का फैसला

Previous article आज का दर्शन: मुंगेर का शक्तिपीठ चंडिका स्थान, जहां विराजती हैं मां की अद्भुत शक्ति
Next article पुतिन को जेलेंस्की का खुला पत्र, आमने-सामने बातचीत का दिया प्रस्ताव; रूस बोला- मॉस्को आइए
Avatar Of Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel