[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना Kal Ka Mausam: बिहार में बढ़ा झमाझम बारिश का इंतजार, जानिए कैसा रहेगा कल का मौसम

Kal Ka Mausam: बिहार में बढ़ा झमाझम बारिश का इंतजार, जानिए कैसा रहेगा कल का मौसम

0
Kal Ka Mausam: बिहार में बढ़ा झमाझम बारिश का इंतजार, जानिए कैसा रहेगा कल का मौसम
Weather Forecast

Kal Ka Mausam: पटना. बिहार में मॉनसून के कमजोर पड़ने से बीते 15 दिनों से लोग झमाझम बारिश का इंतजार कर रहे हैं. बारिश नहीं होने और आर्द्रता बढ़ने से उमस भरी गर्मी सता रही है. दिन-रात लोगों के पसीने छूट रहे हैं. मौसम विभाग ने मॉनसून के फिर से सक्रिय होने का अनुमान जताया है. हालांकि, इसके लिए लोगों को फिलहाल हफ्तेभर का इंतजार करना पड़ेगा. मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक अगस्त महीने के पहले सप्ताह से बिहार में फिर से मॉनसून संबंधित गतिविधियां बढ़ने के आसार हैं. इसके बाद भारी बारिश का दौर फिर से शुरू हो जाएगा.

उमस भरी गर्मी के आसार

बिहार में मंगलवार को उमस भरी गर्मी से लोग पूरे दिन परेशान रहे. बुधवार को भी यही हालात रहने के आसार हैं. मुजफ्फरपुर के पूसा स्थित डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. ए सत्तार ने बताया कि मॉनसून के कमजोर पड़ने से जुलाई महीने में बारिश कम हुई है. अब अगले हफ्ते से इसकी सक्रियता फिर से बढ़ने के आसार हैं. इस दौरान कई जगहों पर तेज बारिश हो सकती है. बिहार में बीते 13 जुलाई से भारी बारिश नहीं हुई है. बिहार के अधिकतर जिलों में सामान्य से कम पानी गिरने से किसान भी परेशान हैं. हालांकि, इस बीच कुछ जगहों पर हल्की बरसात जरूर हुई.

Also Read: Union Budget 2024: बिहार को सड़क, एयरपोर्ट, मेडिकल कॉलेज और बिजनेस कोरिडोर का तोहफा

दक्षिण बिहार में बारिश की उम्मीद

मौसम विभाग ने बुधवार को उत्तर, पश्चिम और दक्षिण बिहार के जिलों में वज्रपात और मेघगर्जन का येलो अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. हालांकि, भारी बारिश के आसार फिलहाल नहीं हैं. राजधानी पटना में 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी के साथ 37.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. सबसे अधिक तापमान दरभंगा और गोपालगंज में 40 डिग्री सेल्सियस रहा. राज्य का औसत तापमान 36 डिग्री से 37 डिग्री के बीच रहा.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel