[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना Kal Ka Mausam: 19 अगस्त को आधे बिहार में होगी भारी बारिश और गिरेगा ठनका, IMD ने जारी किया अलर्ट

Kal Ka Mausam: 19 अगस्त को आधे बिहार में होगी भारी बारिश और गिरेगा ठनका, IMD ने जारी किया अलर्ट

0
Kal Ka Mausam: 19 अगस्त को आधे बिहार में होगी भारी बारिश और गिरेगा ठनका, IMD ने जारी किया अलर्ट
सांकेतिक तस्वीर

Kal Ka Mausam: बिहार में मौसम का मिजाज फिर बिगड़ने वाला है. 19 अगस्त को आधे बिहार में भारी बारिश और बादल गरजने का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग की तरफ से 20 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया. इस दौरान भारी बारिश के साथ ठनका गिरने की भी चेतावनी जारी की गई. ऐसे में लोगों से सतर्क रहने की भी अपील की गई है.

इन 20 जिलों के लिए अलर्ट जारी

मौसम विभाग की माने तो, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, मधुबनी, दरभंगा, सुपौल, किशनगंज, अररिया, पूर्णिया, कटिहार, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गया, नवादा, जमुई और बांका के लिए चेतावनी जारी की गई है. कल से धीरे-धीरे मानसून फिर एक्टिव होने वाला है.

20 और 21 अगस्त को भी अलर्ट

दरअसल, 20 और 21 अगस्त को पूरे बिहार में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक उत्तर बिहार में रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना जताई है. इस पूर्वानुमान से उम्मीद की जा रही है कि आने वाले दिनों में लोगों को गर्मी से और अधिक राहत मिलेगी और किसानों की फसलें बेहतर होंगी.

इस वजह से एक्टिव होगा मानसून

आइएमडी के पूर्वानुमान की माने तो, बिहार में मानसून ट्रफ अपनी सामान्य स्थिति के दक्षिण में होने की संभावना है और गंगीय पश्चिम बंगाल और आस-पास के क्षेत्रों में एक चक्रवाती परिसंचरण विकसित हो सकता है, जो संभावित रूप से अधिक नमी लायेगा. इसकी वजह से बारिश की संभावना बनने के अवसर बढ़ गए हैं.

रविवार को कैसा रहा मौसम?

रविवार की बात करें तो, दोपहर बाद पटना सहित बिहार के कई जिलों में मौसम में बदलाव देखने को मिला. मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, रविवार को पटना, गया, भागलपुर, पूर्णिया, मुजफ्फरपुर और सुपौल समेत 16 जिलों में बारिश दर्ज की गई. बारिश के चलते गर्मी से कुछ राहत दी गई, लेकिन कई जगहों पर जलजमाव के कारण लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी.

Also Read: बिहार के लिए क्यों खास है एशिया कप 2025 का आयोजन? इस तरह से बड़ा फायदा होने की उम्मीद…

Previous article अनाथालय से घर-घर Newspaper फेंकने तक…सफाईकर्मी बनकर किया काम, फिर बगैर UPSC के IAS की कुर्सी
Next article Suji Makhana Tikki Recipe: कम तेल में इस तरह बनाएं क्रिस्पी सूजी मखाना टिक्की, पार्टी स्टार्टर और ईवनिंग स्नैक के लिए बेस्ट ऑप्शन
Avatar Of Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel