[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना पश्चिम में बक्सर और पूरब में मोकामा तक होगा जेपी गंगा पथ का विस्तार

पश्चिम में बक्सर और पूरब में मोकामा तक होगा जेपी गंगा पथ का विस्तार

0
पश्चिम में बक्सर और पूरब में मोकामा तक होगा जेपी गंगा पथ का विस्तार

संवाददाता,पटनाआने वाले दिनों में लोग जेपी गंगा पथ से बक्सर से मोकामा तक का सफर तय कर सकेंगे. जेपी गंगा पथ का विस्तार पश्चिम की ओर बक्सर तक और पूरब दिशा में मोकामा तक होगा. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को पथ निर्माण विभाग के कामकाज की समीक्षा की. इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि जेपी गंगा पथ का दीघा से दीदारगंज तक निर्माण कार्य पूर्ण हो गया है और इस पर लोगों का आवागमन सुगम तरीके से हो रहा है. उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि दीघा से पश्चिम में कोइलवर पुल तक और उसके बाद फिर बक्सर तक और पूरब में दीदारगंज से आगे करजान तक और उसके बाद मोकामा तक जेपी गंगा पथ का विस्तार हो. जेपी गंगा पथ परियोजना एक विशिष्ट परियोजना है, जो गंगा नदी के किनारे बनाया जा रहा है. मुख्यमंत्री ने कहा कि जेपी गंगा पथ से गंगा नदी पर बने विभिन्न पुलों का भी जुड़ाव होगा, जिससे उत्तर बिहार और दक्षिण बिहार के बीच की दूरी और घटेगी और आवागमन तेजी से होगा. उन्होंने कहा कि प्रगति यात्रा के दौरान सभी जिलों के लिये विभिन्न पथों और पुलों की स्वीकृति दी गयी है, उसका निर्माण कार्य भी तेजी से पूर्ण हो.

बेहतर कनेक्टिविटी के लिए और भी पुल एवं सड़क की जरूरत हो तो सरकार निर्माण करायेगी

उन्होंने कहा कि ग्रामीण पथों का चौड़ीकरण भी किया जा रहा है. केंद्र सरकार द्वारा भी कई महत्वपूर्ण पथों एवं पुलों का निर्माण कराया जा रहा है.इससे आवागमन और सुलभ होगा. उन्होंने कहा कि राज्य में एक क्षेत्र से दूसरे क्षेत्र की कनेक्टिविटी को और बेहतर बनाने के लिये यदि और पथों एवं पुलों की आवश्यकता हो तो पथ निर्माण विभाग इसकी समीक्षा करे, राज्य सरकार उसे अपने संसाधनों से स्वीकृत कर निर्माण करायेगी. इसके पहले मुख्यमंत्री ने 01 अणे मार्ग स्थित ”संकल्प” में पथ निर्माण विभाग की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये.

केंद्र द्वारा बिहार में मंजूर एक्सप्रेस वे की भी हुई समीक्षा

समीक्षा के दौरान पथ निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव ने मुख्यमंत्री को विभाग द्वारा क्रियान्वित योजनाओं की प्रगति की विस्तृत जानकारी दी.इस दौरान उन्होंने जेपी गंगा पथ परियोजना का विस्तार दीघा-शेरपुर-बिहटा (कोइलवर पुल तक) तथा राज्य उच्च पथ एसएच-106 का फोरलेन में चौड़ीकरण (दीदारगंज-फतुहा बख्तियारपुर-अथमलगोला) के संबंध में प्रजेंटेशन भी दिया. इनमें दीघा-शेरपुर-बिहटा (कोइलवर पुल तक) की कुल लंबाई 35.65 किलोमीटर होगी, जबकि एसएच- 106 (दीदारगंज-फतुहा बख्तियारपुर-अथमलगोला) का फोरलेन में चौड़ीकरण की लंबाई 41.27 किलोमीटर होगी. उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा बिहार में स्वीकृत किये गये लंबी दूरी के विभिन्न एक्सप्रेस-वे के निर्माण के संबंध में भी जानकारी दी.

यह रहे माैजूद

बैठक में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, पथ निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव मिहिर कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, पुल निर्माण निगम लिमिटेड के अध्यक्ष सह पथ विकास निगम लिमिटेड के एमडी शीर्षत कपिल अशोक सहित अन्य वरीय अभियंतागण उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel