[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना जीविका दीदियां पहुंचायेंगी आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों के लिए पोशाक और सेविका-सहायिका के लिए साड़ी

जीविका दीदियां पहुंचायेंगी आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों के लिए पोशाक और सेविका-सहायिका के लिए साड़ी

0
जीविका दीदियां पहुंचायेंगी आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों के लिए पोशाक और सेविका-सहायिका के लिए साड़ी

संवाददाता, पटना

राज्य भर में संचालित 1,15,009 आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से स्कूल पूर्व शिक्षा के लिए नामांकित तीन -छह साल के बच्चों को अब जीविका के माध्यम से पोशाक वितरण कराया जायेगा. समाज कल्याण विभाग ने योजना की तैयारी कर ली है. इस योजना के तहत बावन लाख बेरासी हजार एक सौ बत्तीस बच्चों को प्रतिवर्ष दो सेट पोशाक उपलब्ध कराया जायेगा. इससे बच्चे एक समान पोशाक में केंद्र पर पहुंचेंगे. वहीं, सेविका और सहायिका को साड़ियां भी जीविका दीदी ही देंगी. विभाग केंद्रों को प्ले स्कूलों की तर्ज पर विकसित करेगा, जहां बच्चों का एक जैसा पोशाक और पोषाहार के साथ खेलने और पढ़ने की सुविधा मिलेगी.

दो सौ ग्यारह करोड़ अठ्ठाईस लाख बावन हजार होंगे खर्च

विभाग के मुताबिक इसके लिए 211.28 करोड़ खर्च संभावित है. पूर्व में पोशाक की राशि बच्चों के अभिभावक के खाते में डीबीटी के माध्यम से मिलती थी, लेकिन केंद्रों पर बच्चे पोशाक में नहीं दिखते थे. विभागीय जांच के क्रम में भी यह पाया गया. जांच के क्रम में यह पाया गया कि अभिभावक उक्त राशि को दूसरे कार्यों में खर्च कर देते हैं. जीविका के माध्यम से यह कार्य होने से बिहार की महिलाओं को मुख्य धारा से जोड़ा जायेगा और इसका सीधा लाभ बिहार में काम कर रहीं महिलाओं को मिलेगा.

कोट :

राज्य भर के आंगनबाड़ी केंद्रों पर कार्यरत सेविका, सहायिका को साड़ी जीविका के माध्यम से उपलब्ध कराने का निदेश दिया है. वहीं, बच्चों का पोशाक भी इन्हीं के माध्यम से आयेगा. केंद्रों पर बच्चे एक ड्रेस में और सेविका एवं सहायिका एक ड्रेस में रहेंगी, ताकि केंद्र का माहौल स्कूल जैसा दिखे.

मदन सहनी, मंत्री, समाज कल्याण विभाग.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel