[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना जेइइ मेन : फाइनल आंसर-की जारी, चार सवाल हटाये व सात के जवाबों में बदलाव

जेइइ मेन : फाइनल आंसर-की जारी, चार सवाल हटाये व सात के जवाबों में बदलाव

0
जेइइ मेन : फाइनल आंसर-की जारी, चार सवाल हटाये व सात के जवाबों में बदलाव

-केमिस्ट्री के पांच और मैथ के दो सवालों के जवाबों में किये गये बदलाव

-हटाये गये सभी चार सवाल मैथ के

पटना

.नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने जेइइ मेन अप्रैल सत्र की फाइनल आंसर-की जारी कर दी है. प्रोविजनल आंसर-की पर आपत्तियों के बाद जारी फाइनल आंसर-की में चार सवालों को ड्रॉप किया गया है, जबकि सात सवालों के जवाब बदल दिये गये हैं. इसके अलावा एक जवाब गुजराती भाषा में बदला गया है. एलन कैरियर इंस्टीट्यूट के निदेशक डॉ बृजेश माहेश्वरी ने बताया कि एलन के स्टूडेंट्स ने एक्सपर्ट एडवाइज के बाद जिन 15 जवाबों पर आपत्ति दर्ज करवायी थी. इनमें से छह में बदलाव किया गया है. एनटीए की ओर से मैथ के चार सवालों को हटाया गया है, जबकि दो सवालों के जवाबों में बदलाव किया गया है. मैथ के ही एक जवाब को गुजराती भाषा में बदला गया है. इसके साथ ही केमिस्ट्री के पांच सवालों के जवाबों में भी बदलाव किया गया है.

चार अप्रैल के फर्स्ट शिफ्ट में मैथ के एक, छह अप्रैल को आयोजित पहले शिफ्ट के मैथ के दो व सेकेंड शिफ्ट में मैथ के एक प्रश्न को हटाया गया है. इन प्रश्नों को हटा कर इनके मार्क्स जोड़े गये हैं. परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं. जेइइ मेन अप्रैल सत्र चार से नौ अप्रैल तक आयोजित हुआ था. अनंतिम उत्तर कुंजी 12 अप्रैल को जारी की गयी थी और 14 अप्रैल तक आपत्ति मांगी गयी थी. वैध आपत्तियों को ध्यान में रखते हुए अंतिम उत्तर कुंजी तैयार की गयी है. फाइनल आंसर-की के आधार पर परिणाम घोषित किये जायेंगे. फाइनल आंसर-की जारी होने के बाद रिजल्ट कभी भी जारी हो सकता है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel