[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना कैंपस : जेइइ मेन क्वालिफाइ करने वाले भी आइआइटी पटना में ले सकते हैं एडमिशन

कैंपस : जेइइ मेन क्वालिफाइ करने वाले भी आइआइटी पटना में ले सकते हैं एडमिशन

0
कैंपस : जेइइ मेन क्वालिफाइ करने वाले भी आइआइटी पटना में ले सकते हैं एडमिशन

– ऑनस्पॉट 28 जून से दो जुलाई तक ले सकते हैं एडमिशन

– आइआइटीपी-एसएटी प्रवेश परीक्षा के माध्यम से बिना जेइइ स्कोर के भी मिल सकता है एडमिशन

-आइआइटीपी-एसएटी प्रवेश परीक्षा 30 जून को

संवाददाता, पटना

आइआइटी पटना ने हाइब्रिड (ऑनलाइन / कैंपस में) मोड में तीन वर्षीय स्नातक कार्यक्रम (पूर्णकालिक) जारी किया है. हाइब्रिड मोड में दो नये कोर्स शुरू किये गये हैं. इनमें जेइइ मेन के स्कोर पर स्टूडेंट्स बीएससी (ऑनर्स)- कंप्यूटर साइंस और डेटा एनालिटिक्स व बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (बीबीए) में एडमिशन ले सकते हैं. आइआइटी पटना के निदेशक प्रो टीएन सिंह ने बताया कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआइ) और डेटा साइंस दुनिया भर के उद्योगों में क्रांति लाने वाले महत्वपूर्ण विषयों के रूप में हमारे सामने उभरे हैं. प्रौद्योगिकी के बदलते हुए परिदृश्य और उद्योग जगत के कुशल संसाधनों की मांग को पूरा करने के उद्देश्य से आइआइटी पटना ने हाइब्रिड मोड में दो और तीन वर्षीय कोर्स आरंभ किये हैं. आइआइटी पटना के डीन एकेडमिक प्रो एके ठाकुर और एसोसिएट डीन रिसोर्सेज डॉ एनके तोमर ने कहा कि नये दौर के इस शैक्षणिक कार्यक्रम में छात्रों को प्लेसमेंट और इंटर्नशिप का भी सहयोग मिलेगा. इन हाइब्रिड पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए अधिक जानकारी वेबसाइट https://cet.iitp.ac.in/ पर जाकर प्राप्त कर सकते हैं.

जेइइ मेन या आइआइटीपी के एंट्रेंस टेस्ट में सफल होना जरूरी

तीन वर्षीय यूजी हाइब्रिड प्रोग्राम के लिए पात्रता : बीएससी (ऑनर्स) सीएसडीए के लिए साइंस स्ट्रीम में बारहवीं और बीबीए के लिए सभी स्ट्रीम में न्यूनतम 60% अंक होना चाहिए. इसके साथ राष्ट्रीय, राज्य स्तरीय प्रवेश में वैध स्कोर, रैंक (यानी जेइइ (मुख्य), एनइइटी, सीयूइटी, बिटसैट, केवीपीवाइ, एनटीएसइ/इंस्पायर छात्रवृत्ति धारक, राज्य प्रवेश परीक्षा) या अंतरराष्ट्रीय प्रवेश परीक्षा में वैध स्कोर (यूएस (एसएटी-1, एसएटी-2), यूके (बीएमएटी) या आइआइटीपी-एसएटी परीक्षा प्रवेश परीक्षा में सफल होना होगा.

पीजी स्तर के कोर्स हाइब्रिड मोड में

हाइब्रिड दो वर्षीय (रेगुलर एमटेक, एमबीए और एग्जीक्यूटिव एमटेक, हाइब्रिड में मास्टर डिग्री प्रोग्राम में एडमिशन ले सकते हैं. इसमें एमटेक – आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डेटा साइंस इंजीनियरिंग, एग्जीक्यूटिव एमटेक – आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डेटा साइंस इंजीनियरिंग, एग्जीक्यूटिव एमटेक – कंप्यूटर विज्ञान और इंजीनियरिंग और एग्जीक्यूटिव एमबीए- (डुअल स्पेशलाइजेशन) में एडमिशन ले सकते हैं. एमटेक के लिए पात्रता बीटेक,बीइ, एमएससी (कॉम एससी, आइटी) या एमसीए या संबंधित क्षेत्र की डिग्री होनी चाहिए. कार्यकारी एमटेक के लिए पात्रता अलग है. यह कार्यक्रम कामकाजी पेशेवरों के लिए डिजाइन किया गया है. इच्छुक छात्र के पास बीटेक, बीइ, एमएससी (कॉम एससी, आइटी) या एमसीए या संबंधित क्षेत्र की डिग्री होनी चाहिए. कार्यकारी एमबीए के लिए पात्रता उम्मीदवार के पास कम से कम 50% अंक या समकक्ष सीजीपीए होनी चाहिए.

इन एकेडमिक कार्यक्रमों की कई मुख्य विशेषताएं हैं : प्रो सिंह

आइआइटी निदेशक प्रो टीएन सिंह ने कहा कि फ्लेक्सिबल लर्निंग की सुविधा मिलेगी. विभिन्न शिक्षार्थियों की आवश्यकताओं के अनुरूप अनुकूलनीय प्रारूप, जिसमें कामकाजी पेशेवरों भी शामिल हो सकते हैं. मल्टी एग्जिट ऑप्शन मिलेगा. छात्रों को मान्यता प्राप्त योग्यता के साथ विभिन्न चरणों में कार्यक्रम से बाहर निकलने का भी मौका मिल सकता है. हैंड्स ऑन एक्सपीरियंस: अनुसंधान परियोजनाओं के माध्यम से व्यावहारिक शिक्षा और उच्च-प्रदर्शन कंप्यूटिंग सुविधाओं तक पहुंच पर जोर दिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel