[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना जदयू का कार्यकर्ता सम्मेलन आज, सीएम करेंगे संबोधित

जदयू का कार्यकर्ता सम्मेलन आज, सीएम करेंगे संबोधित

0
जदयू का कार्यकर्ता सम्मेलन आज, सीएम करेंगे संबोधित

पटना : जदयू के कार्यकर्ता सम्मेलन को लेकर गांधी मैदान तैयार हो गया है. रविवार को दिन के 11 बजे से शुरू हो रहे कार्यकर्ता सम्मेलन में राज्यभर के दो लाख से अधिक कार्यकर्ताओं को राष्ट्रीय अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 12.15 बजे बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करेंगे. पार्टी के वरिष्ठ नेता आरसीपी सिंह, राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह, बशिष्ठ नारायण सिंह, बिजेंद्र प्रसाद यादव सहित अन्य की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं को आगे की रणनीति की जानकारी दी जायेगी और मतदाताओं के बीच जाने का टास्क मिलेगा. सम्मेलन के लिए खास मंच तैयार किया गया है. मुख्य मंच पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और सांसद आरसीपी सिंह समेत मंत्री व वरिष्ठ नेता को बिठाया जायेगा. दूसरे मंच पर विधायकों को जगह दी जायेगी.

माना जा रहा है कि पूर्ण रूप से राजनीतिक सम्मेलन के इस मंच से जदयू विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंकेगा. मंच पर मौजूद रहने वाले नेताओं को पार्टी की तरफ से खास पास जारी किया गया है. जदयू ने बूथ प्रबंधन पर फोकस करते हुए सभी 72 हजार मतदान केंद्रों पर अध्यक्ष व सचिव मनोनीत किया है. इन सभी कार्यकर्ताओं को पटना पहुंचने के निर्देश दिये गये हैं.

सम्मेलन की तैयारी पिछले एक महीने से चल रही थी. पटना से बाहर के अधिकतर कार्यकर्ता शनिवार शाम तक पटना पहुंच चुके हैं. वहीं पटना सहित आसपास के कार्यकर्ता रविवार की सुबह से ही गांधी मैदान में जुटने लगेंगे.

Previous article 1 मार्च 2020 का राशिफल : कैसा रहेगा मिथुन राशि वालों का दिन, जानें…
Next article बैंकों की तीन दिनों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल स्थगित
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel