[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना जेडीयू का MLC उम्मीदवार कौन, डेढ़ घंटे की बैठक के बाद बढ़ा सस्पेंस, जल्द खुल सकता राज

जेडीयू का MLC उम्मीदवार कौन, डेढ़ घंटे की बैठक के बाद बढ़ा सस्पेंस, जल्द खुल सकता राज

0
जेडीयू का MLC उम्मीदवार कौन, डेढ़ घंटे की बैठक के बाद बढ़ा सस्पेंस, जल्द खुल सकता राज
नीतीश कुमार

JDU MLC Candidate: बिहार विधान परिषद चुनाव को लेकर जनता दल यूनाइटेड में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं. पार्टी की ओर से उम्मीदवारों के चयन को लेकर नीतीश कुमार के सरकारी आवास पर मंगलवार को बैठक आयोजित की गई. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर और तेज हो गया है. माना जा रहा है कि जेडीयू जल्द ही अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर सकती है.

नीतीश आवास पर जुटे पार्टी के नेता

सूत्रों के मुताबिक बैठक में केंद्रीय मंत्री और जेडीयू के वरिष्ठ नेता ललन सिंह, पार्टी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा, मंत्री विजय कुमार चौधरी समेत कई प्रमुख नेता मौजूद रहे. बैठक के दौरान विधान परिषद चुनाव से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई. बैठक खत्म होने के बाद नेता एक-एक कर मुख्यमंत्री आवास से बाहर निकले, लेकिन किसी ने भी मीडिया के सवालों का जवाब नहीं दिया. नेताओं की चुप्पी ने उम्मीदवारों के नाम को लेकर चल रहे सस्पेंस को और बढ़ा दिया है.

सामाजिक और क्षेत्रीय समीकरण पर विशेष ध्यान

पार्टी सूत्रों का कहना है कि जेडीयू उम्मीदवारों के चयन में सामाजिक, क्षेत्रीय और जातीय संतुलन को आधार बना रही है. पार्टी नेतृत्व ऐसे उम्मीदवारों को आगे लाने पर विचार कर रहा है, जिनकी छवि साफ-सुथरी हो और जो संगठन के साथ-साथ गठबंधन के लिए भी राजनीतिक रूप से फायदेमंद साबित हो सके. इसी वजह से शीर्ष नेतृत्व लगातार मंथन कर रहा है. बताया जा रहा है कि अंतिम फैसला नीतीश कुमार की सहमति के बाद ही लिया जाएगा.

उम्मीदवारों के नाम पर बनी सहमति

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि मंगलवार की बैठक में उम्मीदवारों के नाम को लेकर काफी हद तक सहमति बन गई है. ऐसे में पार्टी कभी भी आधिकारिक तौर पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर सकती है. जेडीयू नेताओं ने इस मुद्दे पर फिलहाल सार्वजनिक रूप से कुछ भी कहने से परहेज किया है. इसके बावजूद पटना से लेकर दिल्ली तक पार्टी के फैसले को लेकर चर्चाएं जारी हैं.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

सभी की नजर जेडीयू के फैसले पर

बिहार विधान परिषद चुनाव को लेकर एनडीए और महागठबंधन दोनों अपने-अपने स्तर पर रणनीति बनाने में जुटे हैं. ऐसे में जेडीयू किस चेहरे पर भरोसा जताती है, इस पर राजनीतिक दलों के साथ-साथ कार्यकर्ताओं और राजनीतिक विश्लेषकों की भी नजर टिकी हुई है. अब सबकी निगाहें नीतीश कुमार के अगले फैसले पर हैं.

इसे भी पढ़ें: बिहार के नए एक्सप्रेसवे पर उतरेंगे फाइटर प्लेन, भविष्य में 8 लेन तक चौड़ा होगा, जानें रूट

पीएम मोदी खुद कर रहे निगरानी, नीट पेपर लीक मामले पर सम्राट के मंत्री का बड़ा बयान, बोले- कोई नहीं बचेगा

Previous article जहानाबाद में प्रभारी मंत्री जमा खान ने किया ‘सहयोग शिविर’ का निरीक्षण, ऑन द स्पॉट बांटे राशन और जॉब कार्ड
Next article HF Deluxe या Splendor? Hero किस बाइक को देगी Flex-Fuel तकनीक, जानें डिटेल्स
Avatar Of Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel