[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना रांची में धोनी के पड़ोसी बनेंगे ईशान किशन, जानें 11 मंजिला लग्जरी घर में क्या-क्या होगी सुविधा

रांची में धोनी के पड़ोसी बनेंगे ईशान किशन, जानें 11 मंजिला लग्जरी घर में क्या-क्या होगी सुविधा

0
रांची में धोनी के पड़ोसी बनेंगे ईशान किशन, जानें 11 मंजिला लग्जरी घर में क्या-क्या होगी सुविधा
सांकेतिक तस्वीर

Ishan Kishan New House: भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर और बल्लेबाज ईशान किशन जल्द ही एमएस धोनी के पड़ोसी बनने जा रहे हैं. रांची के नगड़ी अंचल स्थित दलादली इलाके में ईशान किशन का नया और भव्य आवासीय प्रोजेक्ट तैयार किया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक ईशान किशन का यह बहुमंजिला भवन धोनी के घर से करीब 300 मीटर की दूरी पर होगा. यह प्रोजेक्ट रांची क्षेत्रीय विकास प्राधिकरण (RRDA) से मंजूरी मिलने के बाद आगे बढ़ रहा है.

दलादली मौजा में खाता संख्या-1 और प्लॉट संख्या-515 की लगभग 75 डिसमिल जमीन पर यह निर्माण किया जाएगा.

G+10 बिल्डिंग का नक्शा पास, जल्द शुरू होगा निर्माण

RRDA ने इस प्रोजेक्ट के लिए G+10 (11 मंजिला) बिल्डिंग का नक्शा पास कर दिया है. इसमें दो फ्लोर व्यवसायिक उपयोग के लिए होंगे, जबकि बाकी आठ फ्लोर पर रहने के लिए फ्लैट बनाए जाएंगे. यह पूरी सोसाइटी आधुनिक सुविधाओं से लैस होगी और इसे लग्जरी प्रोजेक्ट के रूप में विकसित किया जा रहा है.

आधुनिक सुविधाओं से लैस होगी पूरी सोसाइटी

प्रोजेक्ट में ओपन स्पेस के साथ कई सुविधाएं शामिल की गई हैं, जैसे-

  • प्लेग्राउंड और इंडोर गेम्स
  • स्विमिंग पूल और जिम
  • गेस्ट हाउस और कम्युनिटी हॉल
  • गार्डन एरिया
  • सैलून-पार्लर
  • मेडिकल स्टोर और डिपार्टमेंटल स्टोर

इसके अलावा फ्रंट लुक और ओपन स्पेस पर भी विशेष ध्यान दिया गया है.

2022 में हुआ था भूमि पूजन

इस प्रोजेक्ट का भूमि पूजन दिसंबर 2022 में किया गया था. ईशान किशन ने उस समय इस जमीन पर ‘शगुन ईशान इंफ्रा’ नाम की कंपनी के तहत परियोजना की शुरुआत की थी. भूमि पूजन के दौरान ही यह तय माना जा रहा था कि उनका नया घर रांची में धोनी के बगल में बनेगा.

इलाके में तेजी से बढ़े जमीन के दाम

धोनी के फार्म हाउस के बाद से ही दलादली और रिंग रोड क्षेत्र की लोकप्रियता बढ़ गई थी. अब ईशान किशन के इस प्रोजेक्ट के बाद यह इलाका तेजी से प्रीमियम रियल एस्टेट हब बनता जा रहा है. स्थानीय लोगों के मुताबिक मुख्य सड़क किनारे प्लॉट लगभग खत्म हो चुके हैं, जबकि अंदरूनी इलाकों में भी जमीन की कीमतें 10 लाख रुपये प्रति डिसमिल से ऊपर पहुंच गई हैं.

Also Read: CM सम्राट ने किया राजगीर मलमास मेले का उद्घाटन, 22 कुंड और 52 धाराओं में तीन शाही स्नान का महायोग

Previous article वरुण धवन के ‘WOW’ ने मचाया धमाल, 3 हफ्ते में 26 मिलियन व्यूज के बाद अब ट्रेलर का इंतजार
Next article अररिया के सिकटी में एक दिवसीय प्रशिक्षण, सेविकाओं को मिली जिम्मेदारी और अधिकारों की जानकारी
Avatar Of Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel