[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना मिशन एडमिशन : मेरी वार्ड में आज से और संत जेवियर्स में 12 जनवरी से शुरू होगा इंटरेक्शन

मिशन एडमिशन : मेरी वार्ड में आज से और संत जेवियर्स में 12 जनवरी से शुरू होगा इंटरेक्शन

0
मिशन एडमिशन : मेरी वार्ड में आज से और संत जेवियर्स में 12 जनवरी से शुरू होगा इंटरेक्शन

संवाददाता, पटना

शहर के निजी स्कूलों में नर्सरी और एलकेजी में नये सत्र 2025-26 में एडमिशन के लिए इंटरेक्शन की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. संत माइकल हाइस्कूल में एलकेजी में एडमिशन के लिए इंटरेक्शन शुरू कर दी गयी है. वहीं अशोक राजपथ स्थित मेरी वार्ड किंडरगार्टेन में नर्सरी में एडमिशन के लिए इंटरेक्शन गुरुवार से शुरू होगा. वहीं गांधी मैदान स्थित संत जेवियर्स हाइस्कूल में 12 से 14 जनवरी तक, कुर्जी स्थित नोट्रेडेम एकेडमी में नर्सरी में एडमिशन के लिए 12 जनवरी से, लोयोला माउंटेसरी में नर्सरी और एलकेजी में एडमिशन के लिए 13 जनरवी से इंटरेक्शन प्रक्रिया शुरू की जायेगी. इंटरेक्शन प्रक्रिया पूरी होने के बाद स्कूलों की ओर से चयनित किये गये बच्चों की सूची स्कूल की वेबसाइट पर जारी की जायेगी.

संत माइकल में नर्सरी में एडमिशन के लिए 26 जनवरी को जारी होगा एडमिशन फॉर्म

दीघा स्थित संत माइकल हाइस्कूल की ओर से सत्र 2025-26 में क्लास नर्सरी का एडमिशन फॉर्म 26 जनवरी को स्कूल की वेबसाइट पर जारी किया जायेगा. नर्सरी के लिए एडमिशन फॉर्म स्कूल की वेबसाइट पर 2 फरवरी तक उपलब्ध रहेगा. फॉर्म की कीमत एक हजार रुपये रखी गयी है. कक्षा नर्सरी में एडमिशन के लिए 120 सीटों पर बच्चों का नामांकन लिया जायेगा. नर्सरी में एडमिशन के लिए बच्चे की उम्र 31 मार्च तक तीन से चार वर्ष तक होनी चाहिए. वहीं क्लास वन का एडमिशन फॉर्म 12 जनवरी से 19 जनवरी तक वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगा. फॉर्म की कीमत एक हजार रुपये रखी गयी है. कक्षा एक में 90 सीटों पर बच्चों का नामांकन लिया जायेगा. स्कूल की ओर से कक्षा वन में एडमिशन के लिए बच्चों का टेस्ट 25 जनवरी को आयोजित होगा. कक्षा एक में एडमिशन के लिए बच्चे की उम्र 31 मार्च 2025 तक छह साल पूरा होना चाहिए. वहीं मेरी वार्ड किंडरगार्टेन की ओर से एलकेजी का एडमिशन फॉर्म 13 जनवरी को जारी किया जायेगा. एडमिशन फॉर्म स्कूल काउंटर पर ही उपलब्ध रहेगा. एलकेजी का एडमिशन फॉर्म 13 जनवरी को ही जमा करना होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel