[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना इंटर साइंस स्ट्रीम के परीक्षार्थियों की परीक्षा समाप्त

इंटर साइंस स्ट्रीम के परीक्षार्थियों की परीक्षा समाप्त

0
इंटर साइंस स्ट्रीम के परीक्षार्थियों की परीक्षा समाप्त

संवाददाता, पटना

सोमवार को इंटर की वार्षिक परीक्षा राज्यभर में दोनों पालियों में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई. साइंस स्ट्रीम के अधिकांश विद्यार्थियों की परीक्षा हिंदी की परीक्षा देने के बाद समाप्त हो गयी. मंगलवार को उन परीक्षार्थियों की परीक्षा होगी, जो भाषा विषय का चयन अनिवार्य विषय समूह के अंतर्गत किये हैं. इसके साथ-साथ आर्ट्स विषय के भी अधिकांश विद्यार्थियों की परीक्षा समाप्त हो गयी है. समिति के अनुसार सभी परीक्षा केंद्रों पर कदाचारमुक्त माहौल में परीक्षा का संचालन किया गया. प्रथम पाली में हिंदी विषय की परीक्षा आयोजित की गयी, जिसमें विज्ञान व वाणिज्य संकाय के कुल 6,14,394 परीक्षार्थी शामिल हुए. वहीं, दूसरी पाली में कला संकाय के लिए हिस्ट्री, विज्ञान संकाय के लिए एग्रीकल्चर व वोकेशनल कोर्स के परीक्षार्थियों के लिए इलेक्टिव सब्जेक्ट ट्रेड पेपर-1 की परीक्षा आयोजित की गयी. दूसरी पाली में कुल 5,98,895 परीक्षार्थियों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था. पटना जिले में भी दोनों पालियों में परीक्षा शांतिपूर्ण रही. पहली पाली में 41,426 व दूसरी पाली में 29,251 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी. इस दौरान कदाचार पर सख्ती बरतते हुए नवादा और समस्तीपुर जिलों में एक-एक फर्जी परीक्षार्थी को पकड़ा गया. इस प्रकार पूरे राज्य में कुल दो फर्जी परीक्षार्थियों को गिरफ्तार किया गया. वहीं, परीक्षा के दौरान नकल के आरोप में अररिया से दो परीक्षार्थियों को निष्कासित किया गया.

आज भाषा विषय व मनोविज्ञान विषय की होगी परीक्षा

समिति ने बताया कि इंटर परीक्षा 2026 के तहत 10 फरवरी को प्रथम पाली में विज्ञान, वाणिज्य, कला व वोकेशनल कोर्स के परीक्षार्थियों के लिए अनिवार्य भाषा विषयों की परीक्षा होगी. वहीं, दूसरी पाली में कला संकाय के लिए मनोविज्ञान और वाणिज्य संकाय के लिए उद्यमिता विषय की परीक्षा आयोजित होगी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel