[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना Industry In Bihar: बिहार में वाराणसी-कोलकाता एक्सप्रेसवे के रूट में बनेंगे 4 इंडस्ट्रियल पार्क, इन जिलों को होगा बड़ा फायदा

Industry In Bihar: बिहार में वाराणसी-कोलकाता एक्सप्रेसवे के रूट में बनेंगे 4 इंडस्ट्रियल पार्क, इन जिलों को होगा बड़ा फायदा

0
Industry In Bihar: बिहार में वाराणसी-कोलकाता एक्सप्रेसवे के रूट में बनेंगे 4 इंडस्ट्रियल पार्क, इन जिलों को होगा बड़ा फायदा
एआई जेनरेटेड फोटो

Industry In Bihar: बिहार में उद्योग को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है. ऐसे में अब राज्य में 4 नए इंडस्ट्रियल पार्क बनाए जायेंगे. इन चारो इंडस्ट्रियल पार्क का निर्माण वाराणसी-कोलकाता एक्सप्रेसवे के रूट में किया जाएगा. फिलहाल, इसके निर्माण को लेकर जमीन खोजी जा रही है. बिहार सरकार की तरफ से इसे लेकर बड़ी तैयारी की जा रही है.

इन 4 जिलों में बनेंगे इंडस्ट्रियल पार्क

जानकारी के मुताबिक, सभी चार इंडस्ट्रियल पार्क का निर्माण औरंगाबाद, गया, कैमूर और रोहतास जिले में किया जाएगा. इससे चारो जिलों को बड़ा फायदा हो सकेगा. उद्योग विभाग ने खास योजना तैयार की है. जिसके मुताबिक, इन 4 नए इंडस्ट्रियल पार्क को निर्यात का मुख्य केंद्र बनाया जा सकता है. इसके लिए लगभग 19 हजार एकड़ की जमीन अधिग्रहित की जाएगी.

6 घंटे में बिहार से पहुंचेंगे कोलकाता पोर्ट

खास बात यह भी है कि वाराणसी-कोलकाता एक्सप्रेसवे के बनने से बिहार का जुड़ाव कोलकाता पोर्ट और उत्तर प्रदेश से आसानी से हो सकेगा. लगभग 6 घंटे में ही बिहार से कोलकाता पोर्ट तक की दूरी तय की जा सकेगी. ऐसे में बिहार के चार जिलों में बने सामान को दूसरे राज्यों में भेजने में आसानी होगी. इसके साथ ही विदेशों तक पहुंचना भी बेहद आसान हो सकेगा.

मंत्री दिलीप जायसवाल ने क्या बताया?

बिहार के उद्योग मंत्री दिलीप जायसवाल की माने तो, बिहार के उत्पाद को बेहतर बाजार दिलाने के लिए उन्हें पड़ोसी राज्य के पोर्ट के जरिए बाहर भेजने की योजना है. इसी उद्देश्य को ध्यान में वाराणसी-कोलकाता एक्सप्रेसवे के रूट में 4 इंडस्ट्रियल पार्क बनाए जाने की योजना तैयार की गई है.

अंतिम चरण में एक्सप्रेसवे का काम

जानकारी के मुताबिक, वाराणसी से औरंगाबाद को जोड़ने वाली यह सड़क परियोजना अंतिम चरण में है और जल्द ही इसके पूरा होने की संभावना है. इसके चालू होने के बाद बिहार से उत्तर प्रदेश होते हुए दिल्ली तक की यात्रा तेज और सुविधाजनक हो जाएगी. इस एक्सप्रेसवे के बनने से झारखंड और पश्चिम बंगाल की ओर जाने वालों को भी बड़ा फायदा मिलेगा.

Also Read: Bihar News: बिहार में जम्मूतवी एक्सप्रेस ट्रेन पर पत्थरबाजी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, एक युवक गिरफ्तार

Previous article Premanand Ji Maharaj: ऐसे लोग मंदिर जाकर भी नहीं पाते है पुण्य, प्रेमानंद महाराज ने किनके लिए कही यह बात
Next article ईरान में जिनके इशारे पर भड़क रहे प्रदर्शन, ट्रंप क्यों नहीं करना चाहते रजा पहलवी से मुलाकात?
Avatar Of Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel