[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना अब सिर्फ स्टेशन नहीं रहेगा पटना जंक्शन, मॉल-मल्टीप्लेक्स-होटल सब एक जगह, जानिए रेलवे का पूरा प्लान

अब सिर्फ स्टेशन नहीं रहेगा पटना जंक्शन, मॉल-मल्टीप्लेक्स-होटल सब एक जगह, जानिए रेलवे का पूरा प्लान

0
अब सिर्फ स्टेशन नहीं रहेगा पटना जंक्शन, मॉल-मल्टीप्लेक्स-होटल सब एक जगह, जानिए रेलवे का पूरा प्लान
पटना जंक्शन की तस्वीर

Patna Junction: पटना जंक्शन अब सिर्फ एक रेलवे स्टेशन नहीं रहेगा. इसे आधुनिक मल्टीप्लेक्स हब के रूप में विकसित किया जाएगा. स्टेशन की मौजूदा बिल्डिंग को री-मॉडलिंग किया जाएगा. इस पूरी परियोजना पर करीब 500 करोड़ रुपये खर्च होंगे. रेलवे ने इसका सर्वे पूरा कर लिया है. डीपीआर तैयार कर स्वीकृति के लिए रेलवे बोर्ड को भेज दी गई है. मार्च तक मंजूरी मिलने की उम्मीद है.

स्वीकृति मिलते ही पहले चरण का काम शुरू होगा. इस चरण में जंक्शन परिसर की बाउंड्री वॉल बनाई जाएगी. दीवार की ऊंचाई करीब 10 फीट होगी. 2026-27 के केंद्रीय बजट में पहले चरण के तहत पटना जंक्शन के सौंदर्यीकरण और आधारभूत ढांचे के विकास का प्रावधान किया गया है.

मेट्रो स्टेशन से भी जुड़ेगा पटना जंक्शन

पटना जंक्शन को मेट्रो स्टेशन से भी जोड़ा जाएगा. इससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी. स्टेशन से सीधे मेट्रो पकड़कर शहर के अलग-अलग इलाकों तक पहुंचना आसान होगा. इससे ऑटो, टैक्सी और बसों पर निर्भरता कम होगी. यह योजना रेलवे और मेट्रो प्रशासन के समन्वय से लागू की जाएगी.

मल्टीप्लेक्स बिल्डिंग का डीपीआर लगभग तैयार

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक दानापुर, पाटलिपुत्र जंक्शन और राजेंद्र नगर टर्मिनल के साथ-साथ मल्टीप्लेक्स बिल्डिंग का मॉडल भी तैयार किया जा रहा है. इन सभी की डीपीआर लगभग तैयार है. जून तक फंड की स्वीकृति मिलने की संभावना जताई जा रही है.

बिल्डिंग में शॉपिंग मॉल और सिनेमा मल्टीप्लेक्स

मल्टीप्लेक्स बिल्डिंग में यात्रियों के लिए कई आधुनिक सुविधाएं होंगी. अंडरग्राउंड हिस्से में रेल कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए कमरे बनाए जाएंगे. वहीं ऊपरी मंजिलों पर शॉपिंग मॉल, सिनेमा मल्टीप्लेक्स, कैफेटेरिया, फोर-स्टार होटल, रेस्टोरेंट और जिम जैसी सुविधाएं विकसित की जाएंगी.

स्टेशन के हर प्लेटफॉर्म को एस्केलेटर से जोड़ा जाएगा. यात्रियों को पीने के पानी के लिए नल की जगह आधुनिक वाटर प्यूरीफायर मशीनें मिलेंगी. इससे सुविधा के साथ स्वच्छता भी सुनिश्चित की जाएगी.

पटना जंक्शन पर बनाई जाएगी स्मार्ट पार्किंग

पटना जंक्शन पर स्मार्ट पार्किंग भी बनाई जाएगी. इसमें करीब 2000 वाहन पार्क किए जा सकेंगे. अभी पार्किंग अव्यवस्थित है, जिससे अक्सर जाम लगता है. स्मार्ट पार्किंग में बिना अनुमति प्रवेश नहीं मिलेगा. एंट्री के लिए ऑनलाइन या ऑफलाइन टिकट दिखाना अनिवार्य होगा. पाटलिपुत्र जंक्शन पर भी इसी तरह की पार्किंग सुविधा दी जाएगी.

Also Read: बिहार में 300 की रफ्तार से दौड़ेगी बुलेट ट्रेन, वाराणसी-पटना-सिलीगुड़ी हाई स्पीड रेल कॉरिडोर का सर्वे अप्रैल से होगा शुरू

Previous article बंगाल में 100 घंटे के अंदर आये भूकंप के 39 झटके, बड़ी तबाही की आशंका, अलर्ट
Next article Anupama: कपिल को मारती-पीटती है कृति, प्रेम के करीब जाने की कोशिश करेगी प्रेरणा
Avatar Of Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel