[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना पटना से दिल्ली सिर्फ 8 घंटे में, लग्जरी होटल जैसा आराम, 160 km/h पर भी नहीं छलकेगी चाय, जानें कब शुरू होगी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

पटना से दिल्ली सिर्फ 8 घंटे में, लग्जरी होटल जैसा आराम, 160 km/h पर भी नहीं छलकेगी चाय, जानें कब शुरू होगी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

0
पटना से दिल्ली सिर्फ 8 घंटे में, लग्जरी होटल जैसा आराम, 160 km/h पर भी नहीं छलकेगी चाय, जानें कब शुरू होगी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन
वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की तस्वीर

Vande Bharat Sleeper Train: पटना-नई दिल्ली रूट पर यात्रियों को एक नए यात्रा अनुभव का तोहफा मिलने वाला है. लंबे इंतजार के बाद पटना-दिल्ली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन इसी महीने पटरी पर दौड़ने के लिए तैयार है. तेजस जैसी रफ्तार, राजधानी जैसी आरामदायक यात्रा और वंदे भारत की उन्नत तकनीक. इन तीनों का मेल पहली बार किसी स्लीपर ट्रेन में देखने को मिलेगा. रेलवे का दावा है कि यह ट्रेन 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने पर भी इतनी स्थिर रहेगी कि कप में रखी चाय तक नहीं छलकेगी.

बेंगलुरु की BEML फैक्ट्री में तैयार हो रहे वंदे भारत स्लीपर के दो रैक 12 दिसंबर तक पूरी तरह तैयार हो जाएंगे. पहला रैक भेजने के बाद पटना-नई दिल्ली रूट पर ट्रायल रन शुरू होगा. नए साल से पहले ही इस ट्रेन के नियमित संचालन की योजना है. सप्ताह में 6 दिन चलने वाली यह ट्रेन शाम को पटना से खुलेगी और सुबह दिल्ली पहुंचेगी. इसी तरह दिल्ली से भी शाम को चलेगी और अगले दिन सुबह पटना पहुंचेगी. अधिकतम रफ्तार 180 किमी प्रति घंटा है, जबकि स्टेशन पर रुकने और दोबारा तेज रफ्तार पकड़ने में यह तमाम ट्रेनों से कहीं तेज है.

16 कोच, 827 यात्रियों की क्षमता

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में कुल 16 कोच होंगे. AC3 के 11, AC2 के 4 और AC1 का 1 कोच. कुल 827 सीटों में AC3 में 611, AC2 में 188 और AC1 में 24 सीटें होंगी. बढ़ती मांग को देखते हुए भविष्य में कोच बढ़ाने की भी संभावनाएं खुली हैं. किराया राजधानी एक्सप्रेस के आस-पास रहने की उम्मीद है.

फ्लाइट जैसी सुविधाएं, होटल जैसा आराम

ट्रेन का इंटीरियर इस तरह डिज़ाइन किया गया है कि यात्रियों को प्रीमियम होटल जैसा अनुभव मिले. कुछ प्रमुख सुविधाएं इस प्रकार हैं.

  • USB-इंटीग्रेटेड रीडिंग लैंप ताकि रात में पढ़ने में कोई दिक्कत न हो.
  • रियल-टाइम पैसेंजर इन्फॉर्मेशन सिस्टम, जिससे अगला स्टेशन, ट्रेन की स्पीड और अन्य जानकारी मिलेगी.
  • हाई-स्पीड Wi-Fi और इंफोटेनमेंट स्क्रीन, बच्चों से लेकर बिजनेस यात्रियों तक सभी के लिए उपयोगी.
  • टच-फ्री बायो-वैक्यूम टॉयलेट्स, साफ-सुथरे और बिना किसी दुर्गंध के.
  • AC1 में गर्म पानी के शावर, सर्द मौसम में खास सुविधा.
  • ऊपरी बर्थ तक पहुंचने के लिए एर्गोनोमिक सीढ़ियां, सुरक्षित और आरामदायक.
  • PRM-फ्रेंडली टॉयलेट, दिव्यांग और बुजुर्ग यात्रियों के लिए सहूलियत.

सुरक्षा के लिए उन्नत तकनीक

भारतीय रेलवे ने इस ट्रेन में ‘कवच’ एंटी-कोलिजन सिस्टम लगाया है, जो दो ट्रेनों के बीच टक्कर की संभावना होने पर खुद स्पीड रोक देता है. इसके अलावा इन तकनीकों से भी इस ट्रेन को लैस किया गया है.

  • इमरजेंसी टॉक-बैक यूनिट
  • सील्ड गैंगवे
  • ऑटोमैटिक प्लग डोर
  • CCTV निगरानी

वर्तमान में देश में चेयर कार वाली 164 वंदे भारत ट्रेनें चल रही हैं, लेकिन स्लीपर वेरिएंट की शुरुआत लंबी दूरी के यात्रियों के लिए एक बड़ी राहत मानी जा रही है. पटना-दिल्ली के सफर में यह ट्रेन यात्रा अनुभव को पूरी तरह बदल देगी और भारतीय रेल के आधुनिकीकरण की दिशा में नई शुरुआत साबित होगी.

Also Read: Bihar Train News: पटना और दरभंगा से दिल्ली के लिए चलेंगी चार स्पेशल ट्रेनें, देखें टाइम टेबल

Previous article 8th Pay Commission पर बड़ा अपडेट, 1.19 करोड़ कर्मचारियों और पेंशनरों को मिलेगा लाभ
Next article Stock Market: ट्रंप के टैरिफ संकेत से भारतीय बाजार धड़ाम, निफ्टी–सेंसेक्स पर भारी दबाव
Avatar Of Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel