[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Badi Khabar Chhath Puja : डाक विभाग छठ व्रतियों को समस्त देश में उपलब्ध करायेगा पूजन सामग्री

Chhath Puja : डाक विभाग छठ व्रतियों को समस्त देश में उपलब्ध करायेगा पूजन सामग्री

0
Chhath Puja : डाक विभाग छठ व्रतियों को समस्त देश में उपलब्ध करायेगा पूजन सामग्री

लोक आस्था का महापर्व “छठ पूजा” की पूजन सामग्रियों को देश के कोने-कोने तक पहुंचाने के लिए बिहार डाक परिमंडल द्वारा एक नए पहल की शुरुआत की गई है. इसके तहत डाक विभाग इस बार छठ पूजा के लिए पूजन सामग्री स्टार्ट-अप (नवीन उद्यमियों), बिहार की बेटी, शिल्पकार, बुनकर, कुम्हार, चित्रकार, दस्तकार आदि के साथ मिलकर पटना स्थित प्रमुख डाकघरों में श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध कराएगा. इस पहल का शुभारंभ बुधवार को पटना के भारतीय नृत्य कला मंदिर में किया गया. छठ पूजा से जुड़ी सारी पूजन सामग्री, डिजाइन प्वाइंट की सिन्नी सोशिया और उनकी टीम तैयार कर रही है.

एक ही स्थान पर मिलेगी पूजन सामग्री 

पूर्वी प्रक्षेत्र भागलपुर के पोस्टमास्टर जनरल मनोज कुमार ने लोक आस्था के पर्व के महत्व पर प्रेस वार्ता के दौरान अपनी बातों को रखा. वहीं बिहार परिमंडल पटना के मुख्य डाक महाध्यक्ष किशन कुमार शर्मा ने प्रेस वार्ता के संबोधन में बताया कि लोक आस्था का महापर्व “छठ पूजा” की पूजन सामग्रियों को श्रद्धालुओं के लिए एक ही स्थान पर डाकघर के माध्यम से उपलब्ध कराया जा रहा है. यह पटना के प्रमुख डाकघर पटना जीपीओ, बांकीपुर और लोहिया नगर में बिक्री के लिए उपलब्ध है.

युवाओं के लिए विशेष सहयोग सेल बनेगा 

किशन कुमार शर्मा ने बताया कि हम लोग देश के आजाद होने के उपलक्ष्य में आजादी का अमृत महोत्सव मना रहें है. विशेष रूप से युवा वर्ग के लिए डाक विभाग सभी प्रकार की सुविधा बहुत कम लागत पर मुहैया करायेगा . साथ ही, बिहार में स्टार्ट-अप, नवीन उद्यमियों के लिए बिहार डाक परिमंडल में “विशेष सहयोग सेल” बनाने के लिए भी घोषणा की.

Also Read: बोधगया में चरवाहा स्कूल के भवन में चल रहा विशेष स्कूल, यहां भीख मांगने वाले बच्चे सीखते हैं विदेशी भाषा
असलम हसन ने सुनाई कविता 

इस कार्यक्रम में अपर आयुक्त (जीएसटी) असलम हसन, आयकर आयुक्त, पटना रिंकू सिंह और डिजाइन प्वाइंट की सिन्नी शोशिया ने इस पहल के लिए डाक विभाग की प्रशंसा की. इस मौके पर असलम हसन ने कविता सुनाया जो अपने मातृभूमि के लिए समर्पित था.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel