[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना India-Nepal Border: दो दिनों के लिए सील हुआ भारत-नेपाल बॉर्डर, बढ़ाई गई चौकसी, जानिए वजह

India-Nepal Border: दो दिनों के लिए सील हुआ भारत-नेपाल बॉर्डर, बढ़ाई गई चौकसी, जानिए वजह

0
India-Nepal Border: दो दिनों के लिए सील हुआ भारत-नेपाल बॉर्डर, बढ़ाई गई चौकसी, जानिए वजह
इंडिया-नेपाल बॉर्डर सील

India-Nepal Border: भारत-नेपाल बॉर्डर को आज से दो दिनों के लिए सील कर दिया गया है. इस दौरान निजी और व्यावसायिक गाड़ियां नहीं चलेंगी. इसके साथ ही आम लोगों की आवाजाही पर भी रोक लगी रहेगी. पूरे इलाके में चौकसी बढ़ा दी गई है. दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मोतिहारी आने वाले हैं. शहर के गांधी मैदान में बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे. इसके साथ ही रोड शो भी होगा. ऐसे में उनके कार्यक्रम को लेकर चौकसी बढ़ा दी गई है. आज ही भारत-नेपाल बॉर्डर को सील कर दिया गया है, जो कि कल तक रहेगा.

चप्पे-चप्पे पर रखी जाएगी निगरानी

हालांकि, पीएम मोदी के मोतिहारी से जाने के बाद पहले की तरह स्थिती सामान्य हो जाएगी. जानकारी के मुताबिक, विशेष परिस्थिती में ही पहचान पत्र दिखाकर सीमा के पार जाने का परमिशन मिल पायेगा. इधर, सीमा पर सुरक्षा एजेंसियां लगातार निगरानी कर रहीं हैं. इसके साथ ही चप्पे-चप्पे पर नजर बनाई हुई है. एटीएस और स्पेशल ब्रांच की यूनिट को भी बुलाया गया है. साथ ही एसपीजी और पुलिस के आलाधिकारी मोतिहारी पहुंच चुके हैं. आने-जाने वालों की गहनता से जांच की जा रही है.

आज किया जाएगा मॉक ड्रिल

इसके अलावा 17 जुलाई यानी कि आज ही पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर मॉक ड्रिल किया जाएगा. जिले के सभी थानों को अलर्ट कर दिया गया है. कार्यक्रम स्थल गांधी मैदान सहित दो किलोमीटर की एरिया को एसपीजी ने सुरक्षा घेरे में ले लिया है. बम निरोधक दस्ता के साथ डॉग स्क्वॉयड टीम से भी पूरे इलाके की जांच कराई जा रही है. इसके अलावा हेलिपैड, परिसदन आदि जगहों पर जवानों की तैनाती कर दी गई है. कुल मिलाकर देखा जाए तो, पीएम मोदी के आगमन से पहले चप्पे-चप्पे पर निगरानी रखी जा रही है. सभी अधिकारी अलर्ट मोड पर हैं.

Also Read: Nitish Kumar Gift: बिहार को सीएम नीतीश ने दिया एक और बड़ा तोहफा, 11,346 पथों और 730 पुलों का किया शिलान्यास

Previous article SEBI की मंजूरी के बाद जियो ब्लैकरॉक जल्द लॉन्च करेगी 4 फंड
Next article Anupama: अनुज के इस करीबी को मिला नया शो, निभा रहे ये किरदार, कभी अनुपमा की नाक में किया था दम
Avatar Of Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel