[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना बिना नाम और जाति पूछे होगा पहला चरण, पहले घरों की होगी गिनती, डिजिटल होगी जनगणना

बिना नाम और जाति पूछे होगा पहला चरण, पहले घरों की होगी गिनती, डिजिटल होगी जनगणना

0
बिना नाम और जाति पूछे होगा पहला चरण, पहले घरों की होगी गिनती, डिजिटल होगी जनगणना
AI फोटो

Bihar News: भारत की अगली जनगणना 2027 की तैयारी का काम 1 अप्रैल 2026 के बाद शुरू होगा. सबसे पहले जनगणना का पहला चरण होगा. इसे हाउस लिस्टिंग कहा जाता है. यह काम अप्रैल से सितंबर 2026 के बीच पूरा किया जाएगा. बिहार सरकार और जनगणना निदेशालय इसकी शुरुआती तैयारियों में जुट गए हैं.

पहले चरण में घरों की होगी गिनती, लोगों की नहीं

जनगणना के पहले चरण में लोगों की नहीं, बल्कि घरों और मकानों की जानकारी जुटाई जाएगी. इसमें गांव और शहर के हर घर, दुकान और खाली भवन का सर्वे किया जाएगा. हर भवन को एक यूनिक नंबर दिया जाएगा ताकि कोई भी घर छूट न जाए.

मकान और सुविधाओं की पूरी जानकारी ली जाएगी

इस सर्वे में यह देखा जाएगा कि मकान पक्का है, कच्चा है या पक्का. मकान खुद का है, किराये का है या सरकारी यह भी देखा जायेगा. घर में पीने का पानी, बिजली, शौचालय, रसोई और खाना पकाने के ईंधन जैसी सुविधाओं की जानकारी ली जाएगी.

घर में मौजूद सामान भी होगा रिकॉर्ड

हाउस लिस्टिंग में यह भी दर्ज किया जाएगा कि घर में टीवी, फ्रिज, मोबाइल, स्मार्टफोन, इंटरनेट और वाहन जैसी सुविधाएं हैं या नहीं. इसके अलावा नाली, सीवर और कचरा निपटान की व्यवस्था की जानकारी भी ली जाएगी.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

डिजिटल तरीके से होगा पूरा सर्वे

इस बार यह पूरा काम डिजिटल तरीके से किया जाएगा. गणनाकर्मी मोबाइल ऐप या टैबलेट से जानकारी दर्ज करेंगे. यह सीधे केंद्र सरकार के सर्वर तक पहुंचेगी. इस चरण में किसी व्यक्ति का नाम, उम्र, जाति या धर्म से जुड़ी कोई जानकारी नहीं ली जाएगी. जनगणना निदेशक एम. रामचंद्रुडु ने बताया कि बिहार के सभी जिलों में यह काम एक साथ और तय समय सीमा के अंदर पूरा किया जाएगा.

इसे भी पढ़ें:  बिहार के दो जिलों में 6 से 8 जनवरी तक बंद रहेंगे स्कूल, डीएम ने जारी किया आदेश

Previous article वाहन की चपेट में आने से साइकिल सवार की मौत
Next article फुटबॉल में रांची की टीम बनी विजेता, 5 लाख रुपये मिले इनाम
Avatar Of Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel