[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना अपने फाइनेंशियल पोर्टफोलियो में गोल्ड को शामिल कर निवेश करें,मिलेगा अच्छा रिटर्न

अपने फाइनेंशियल पोर्टफोलियो में गोल्ड को शामिल कर निवेश करें,मिलेगा अच्छा रिटर्न

0
अपने फाइनेंशियल पोर्टफोलियो में गोल्ड को शामिल कर निवेश करें,मिलेगा अच्छा रिटर्न

पटना . अपने यहां सोना खरीदने का रिवाज है. क्योंकि यह काफी शुभ माना जाता है. इसके अलावा यह निवेश के लिए काफी अच्छा ऑप्शन होता है. अगर आप भी निवेश के लिए ऑप्शन देख रहे हैं, तो आप गोल्ड में इन्वेस्ट कर सकते हैं. हालांकि कई लोग एफडी, पीपीएफ या फिर कई तरह के सरकारी स्कीम में निवेश करना पसंद करते हैं. पर अपने फाइनेंशियल पोर्टफोलियो में गोल्ड को भी आप शामिल कर सकते हैं. अगर आप गोल्ड में निवेश करते हैं, तो उसके कई फायदे होते हैं. भले ही आपको सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिलता है, पर इससे काफी अच्छा रिटर्न आप पा सकते हैं. यह कहना है ‘हीरा पन्ना ज्वेलर्स’ के निदेशक शेखर केसरी का. प्रभात खबर के साथ बुधवार को विशेष बातचीत में उन्होंने कहा कि साल 1992 में 290 रुपये प्रति ग्राम सोना था. वर्तमान में इसकी कीमत करीब 7500 रुपये प्रति ग्राम हो गयी है. इसकी कीमत लगातार बढ़ती जा रही है. नया व्यापार शुरू कर सफल होने के लिए साल-दो साल तक समय देना होता है. हीरे जैसी क्वालिटी व पन्ना की तरह देते हैं सर्विस बातचीत में शेखर केसरी ने बताया कि देश की इकोनॉमी में भी सर्राफा बाजार सहयोग कर रहा है. सामान्य हो या खास हर तरह के लोग आभूषणों की खरीदारी कर रहे हैं. सभी को इसकी आवश्यकता रहती है. वैसे भी हिंदुस्तान को ‘सोने की चिड़िया’ कहा जाता है. अपनी दुकान का नाम ‘हीरा पन्ना’ रखने के पीछे की वजह के बारे में बताया कि उनके पिता ने यह नाम रखा था. क्योंकि, हमलोग हीरा जैसी क्वालिटी को मेंटेन करते हैं व पन्ना की तरह सर्विस सॉफ्ट रहते हैं. इसलिए नाम पड़ा ‘हीरा पन्ना’. युवाओं को ध्यान में रख तैयार की जाती है ज्वेलरी : शेखर केसरी ने बताया कि कोई भी ग्राहक मेरे स्टोर के ऐप से गोल्ड को घर से बैठे ही खरीद सकता है. इसके लिए स्टोर पर आने की जरूरत नहीं होती. भविष्य में आपको अच्छा रिटर्न मिलता है. टेक्नोलॉजी के विकास से ज्वेलरी में काफी बदलाव आया है. हमलोग युवाओं के फैशन को ध्यान में रखकर डिजाइन तैयार करते हैं. खुद करा सकते हैं डिजाइन : टेक्नोलॉजी ने सर्राफा कारोबार को बढ़ाने में काफी मदद की है. इसकी मदद से ‘हीरा पन्ना ज्वेलर्स’ नयी वेबसाइट व ऐप लॉन्च करने वाला है. इसकी मदद से उपभोक्ता खुद से अपने मन मुताबिक आभूषण को डिजाइन करा सकते हैं और ज्वेलरी बनवा सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel