[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना सुशील कुमार मोदी के निधन से जो शून्यता आई है,उसकी भरपाई नामुमकिन है: नंद किशोर यादव

सुशील कुमार मोदी के निधन से जो शून्यता आई है,उसकी भरपाई नामुमकिन है: नंद किशोर यादव

0
सुशील कुमार मोदी के निधन से जो शून्यता आई है,उसकी भरपाई नामुमकिन है: नंद किशोर यादव

पटना. पूर्व उप मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी का पार्थिव शरीर मंगलवार की शाम विधान सभा और विधान परिषद परिसर लाया गया. उनके पार्थिव शरीर पर अध्यक्ष नंद किशोर यादव और सभापति देवेश चंद्र ठाकुर ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी. विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि सुशील कुमार मोदी के निधन से बिहार के राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में जो शून्यता आई है, उसकी भरपाई नामुमकिन है. जेपी के नेतृत्व में बिहार में हुए छात्र आंदोलन में उन्होंने प्रमुख भूमिका निभाई थी.वर्ष 1996 में विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष के रूप में चुने जाने के बाद महत्वपूर्ण भूमिका निभाई .वे चारो सदन के सदस्य रहे.श्री यादव ने कहा कि वर्ष 2005 से 2013 और 2017 से 2020 तक बिहार के उप मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री रहे. उनकी राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक और प्रशासनिक मामलों की समझ अद्भुत थी. भाजपा को बिहार में स्थापित करने में उनकी केन्द्रीय भूमिका रही. वहीं विधान परिषद के सभापति देवेश चंद्र ठाकुर ने कहा कि सुशील कुमार मोदी एक कुशल राजनेता और समाजसेवी थे. उन्होंने कहा कि उनके निधन से राजनीतिक जगत में अपूरणीय क्षति हुई है. ईश्ववर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें. वहीं, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा,मंत्री विजय कुमार चौधरी, प्रेम कुमार, रेणु देवी, मंगल पांडे, अशोक चौधरी, नितिन नवीन, सुनील कुमार, संतोष कुमार सुमन, रत्नेश सादा, जनक राम, नीतीश मिश्र और सुरेंद्र मेहता, सांसद सदस्य रविशंकर प्रसाद, संजय जायसवाल, संतोष कुशवाहा, पशुपति कुमार पारस, मनोज झा, सुनील कुमार पिंटू,चिराग पासवान, विधायक तारकिशोर प्रसाद, प्रमोद कुमार, विनोद नारायण झा, विजय शंकर दूबे, संजय सरावगी, पवन यादव, मोतीलाल प्रसाद, डॉ. सीएन गुप्ता, मिश्री लाल यादव, कर्णजीत सिंह, रामसूरत राय, अमरेंद्र प्रताप सिंह, जनक सिंह, सुनील कुमार, कृष्ण कुमार ऋषि, युसुफ सलाहउद्दीन, संजीव चौरसिया, निक्की हेम्ब्रम और कुसुम देवी सहित बिहार विधान सभा के सचिव राज कुमार, संयुक्त सचिव ख्याति सिंह तथा अन्य पदाधिकारियों ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की. वहीं परिषद में विधान पार्षद अवधेश नारायण सिंह, रामवचन राय, संजीव कुमार सिंह, मंत्री हरि सहनी, वीरेन्द्र नारायण यादव, नवल किशोर यादव, अशोक अग्रवाल, राजेन्द्र गुप्ता,अनामिका सिंह और अब्दुल बारी सिद्दिकी सहित सचिव अखिलेश कुमार झा ने भी सुशील मोदी के पार्थिव शरीर पर माल्यार्पण किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel