[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना IGIMS बना विवादों का घर : इंजीनियर से मारपीट में जूनियर डॉक्टरों को पुलिस ने पकड़ा, बदले में हंगामा, ओटी ठप

IGIMS बना विवादों का घर : इंजीनियर से मारपीट में जूनियर डॉक्टरों को पुलिस ने पकड़ा, बदले में हंगामा, ओटी ठप

0
IGIMS बना विवादों का घर : इंजीनियर से मारपीट में जूनियर डॉक्टरों को पुलिस ने पकड़ा, बदले में हंगामा, ओटी ठप
अस्पताल परिसर में हंगामा करते जूनियर डॉक्टर।

Patna News : (आनंद तिवारी की रिपोर्ट)  इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (आइजीआइएमएस) में जूनियर इंजीनियर रिशू मिश्रा के साथ मारपीट मामले में शास्त्रीनगर थाने की पुलिस ने दो आरोपितों को हिरासत में लिया है. पकड़े गये डॉक्टर में एक का नाम डॉ सौर्य कुमार व डॉ अभिषेक है. पुलिस ने दोनों डॉक्टर को हिरासत में लेकर थाने में पूछताछ कर रही है.

अस्पताल परिसर पुलिस छावनी में तब्दील हुआ

इधर दूसरी ओर साथी के हिरासत की खबर सुनते ही सभी एमबीबीएस छात्र और जूनियर डॉक्टर एक जुट हो गये और अस्पताल परिसर में हंगामा करने लगे. नाराज जूनियर डॉक्टर रजिस्ट्रेशन काउंटर को बंद कराने की कोशिश की, हालांकि मौके पर पहुंचे सुरक्षाकर्मी व पुलिसकर्मियों ने बलपूर्वक प्रयोग कर छात्र व जूनियर डॉक्टरों को वहां से हटा दिया. इस दौरान अस्पताल का पूरा परिसर पुलिस छावनी में तब्दील रहा.

Image 299
Igims बना विवादों का घर : इंजीनियर से मारपीट में जूनियर डॉक्टरों को पुलिस ने पकड़ा, बदले में हंगामा, ओटी ठप 3

डॉक्टरों ने डायरेक्टर के कार्यालय का घेराव किया

जूनियर डॉक्टर शास्त्रीनगर थाने व डायरेक्टर डॉ बिंदे कुमार के कार्यालय का घेराव कर हंगामा किया. बढ़ते हंगामे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जूनियर डॉक्टरों को चेंबर खाली करने का निर्देश दिया, लेकिन नाराज जूनियर डॉक्टर एक भी न सुने और निदेशक व अस्पताल प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. जूनियर डॉक्टर अपने दोनों साथियों को थाने से छुड़काने के लिए लगातार संस्थान प्रशासन पर दबाव बनाएं हुए हैं.

चेंबर से बाहर नहीं निकले निदेशक, ओटी किया ठप

नाराज जूनियर डॉक्टर प्रशासनिक ब्लॉक पहुंच गये और निदेशक से मिलने की मांग करने लगे. डॉक्टर धक्का-मुक्की कर निदेशक के चेंबर में घुसने का प्रयास किया, लेकिन चेंबर बंद होने के चलते डॉक्टर अंदर नहीं जा पाएं. डॉक्टर चेंबर खोल कर निदेशक से मिलने की मांग कर रहे थे. करीब एक घंटे तक निदेशक चेंबर नहीं खोले ऐसे में डॉक्टरों का गुस्सा और बढ़ गया. नाराज छात्र व डॉक्टर चेंबर के बाहर ही हंगामा करने लगे. इस घटना के चलते संस्थान में ऑपरेशन से लेकर ओपीडी आदि सेवाएं बाधित हुई हैं. वर्तमान में आइजीआइएमएस में शास्त्रीनगर थाने की पुलिस के अलावा सिक्योरिटी गार्ड की मौजूदगी में ओपीडी में मरीजों का इलाज चल रहा है.

Also Read: बिहार के हर जिले में बनेगी हाईटेक नर्सरी, अब तैयार होंगे ड्रैगन फ्रूट, स्ट्रॉबेरी और विदेशी फूलों के पौधे

Previous article बिहार की जीविका दीदियों को राहत, मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की दूसरी किस्त पर अपडेट
Next article मुजफ्फरपुर: 26 मई से शुरू होगी ‘बमबम भईया सीनियर जिला क्रिकेट लीग’, पहले चरण का शेड्यूल जारी
Avatar Of Rajeev Kumar
राजीव कुमार कंटेंट राइटर राजीव कुमार प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं. खबरों के संपादन के क्षेत्र में उनके पास तीन साल का अनुभव है. प्रभात खबर डिजिटल के पटना कार्यालय से जुड़ने से पहले वे भागलपुर में हिंदुस्तान और दैनिक भास्कर अखबार की संपादकीय टीम में काम कर चुके हैं. बिहार की राजनीतिक, सामाजिक जीवन से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ रखते हैं. विशेषज्ञता राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है. पत्रकारिता अनुभव राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता का शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम,खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. करीब एक साल तक हिंदुस्तान अखबार में काम करने बाद दैनिक भास्कर में काम करने का मौका मिला.दैनिक भास्कर में जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.करीब दो साल तक दैनिक भास्कर में काम करने के बाद प्रभात खबर डिजिटल में पारी की शुरुआत की. शिक्षा/पुरस्कार मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. दैनिक भास्कर में काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel