[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना Patna News: स्कूल में जमीन पर बैठे दिखेंगे बच्चे तो नप जाएंगे ये अधिकारी, शिक्षा विभाग ने जारी किया निर्देश

Patna News: स्कूल में जमीन पर बैठे दिखेंगे बच्चे तो नप जाएंगे ये अधिकारी, शिक्षा विभाग ने जारी किया निर्देश

0
Patna News: स्कूल में जमीन पर बैठे दिखेंगे बच्चे तो नप जाएंगे ये अधिकारी, शिक्षा विभाग ने जारी किया निर्देश
जमीन पर बैठे बच्चे

Patna News: पटना के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि किसी भी स्कूल में एक भी बच्चा जमीन पर बैठकर पढ़ाई न करे. सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों और अवर निरीक्षकों से 24 घंटे के अंदर स्कूलों में बच्चों की संख्या के अनुसार कितने बेंच-डेस्क मौजूद हैं, इसकी रिपोर्ट मांगी गयी है. डीइओ संजय कुमार ने सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को फॉर्मेट दिया है, उसी आधार पर रिपोर्ट साझा करनी होगी.

इन अधिकारियों पर होगी कार्रवाई

इसमें स्कूल का नाम, यू-डायस कोड, कुल नामांकित बच्चे, औसत उपस्थिति, पूर्व में उपलब्ध बेंच डेस्क की संख्या, अतिरिक्त बेंच डेस्क की आवश्यकता की डिटेल साझा करने का निर्देश दिया गया है. डीइओ संजय कुमार ने बताया कि रिपोर्ट मिलने के बाद भी अगर किसी स्कूल में बच्चे जमीन पर बैठे पाये जायेंगे, तो प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी और विद्यालय अवर निरीक्षक पर कार्रवाई की जायेगी.

Also Read: बिहार के इस पुस्तकालय में आज भी सुरक्षित है नेताजी का संदेश, जिसे दूर-दूर से पढ़ने आते हैं लोग

शिक्षा विभाग द्वारा जारी इस नंबर पर कर सकते हैं शिकायत

राज्य के सरकारी स्कूल के शिक्षक एवं विद्यार्थियों से उनके विभिन्न कार्यों के लिए शिक्षा विभाग का कोई भी कर्मचारी या पदाधिकारी राशि वसूलता है, तो इसकी सूचना विभागीय टॉल फ्री नंबर पर दर्ज करायी जा सकती है. यह टॉल फ्री नंबर 14417 और 18003454417 हैं. इसके अलावा शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव ने अलग-अलग श्रेणी बना कर शिकायत दर्ज करने के लिए बाकायदा अपने व्हाट्सएप वाले मोबाइल नंबर जारी किये हैं.

शिकायतों को छह श्रेणियों में बांटा गया है. इस तरह की शिकायतें शिक्षा विभाग के कमांड एंड कंट्रोल सेंटर में प्राप्त होती हैं. स्कूली भवनों की स्थिति, निर्माणाधीन कार्यों की गुणवत्ता, बेंच -डेस्क की उपलब्धता, शौचालय, संबंधित शिकायत दर्ज करने के लिए 92292 06201 पर अपनी समस्या बता सकते हैं.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Previous article Bihar News: पति को खेत पर भेजकर प्रेमी से करवा दी थी हत्या, भागलपुर में हत्यारन पत्नी को उम्रकैद की सजा
Next article Azaad Box Office Collection: सिर्फ 6 दिन में ही फुस्स हुई रवीना टंडन की बेटी राशा की फिल्म आजाद, सिर्फ इतना है टोटल कलेक्शन
Avatar Of Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel