[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना वीमेंस ट्रेनिंग कॉलेज में नये सत्र में मिलेगी हॉस्टल की सुविधा

वीमेंस ट्रेनिंग कॉलेज में नये सत्र में मिलेगी हॉस्टल की सुविधा

0
वीमेंस ट्रेनिंग कॉलेज में नये सत्र में मिलेगी हॉस्टल की सुविधा

संवाददाता,पटना

वीमेंस ट्रेनिंग कॉलेज की छात्राओं के लिए राहत भरी खबर है. लंबे इंतजार के बाद कॉलेज परिसर में छात्रावास (हॉस्टल) बनकर तैयार हो गया है. उम्मीद जतायी जा रही है कि इस साल के नये शैक्षणिक सत्र से छात्राओं को हॉस्टल में रहने की सुविधा मिलने लगेगी. कॉलेज की प्राचार्या प्रो मुनव्वर जहां ने बताया कि हॉस्टल का भवन लगभग बनकर तैयार है. निर्माण की समय सीमा पूरी हो चुकी है. कुछ फिनिशिंग और छोटी चीजें बाकी हैं, जिन्हें जल्द ही पूरा कर लिया जायेगा. पूरी उम्मीद है कि इस साल नये सत्र से छात्राओं को छात्रावास में रहने का अवसर मिलेगा.

छात्राओं की परेशानी होगी दूर

कॉलेज में हर साल करीब 100 छात्राओं का नामांकन होता है, जिनमें से कई छात्राएं दूर-दराज के इलाकों से आती हैं. हॉस्टल की सुविधा उपलब्ध न होने के कारण हर साल कई मेधावी छात्राओं को अपना नामांकन रद्द कराना पड़ता था. इस समस्या के समाधान के लिए कॉलेज प्रशासन साल 2019 से ही विश्वविद्यालय स्तर पर लगातार आवेदन और प्रयास कर रहा था.छात्राओं की इस गंभीर समस्या को देखते हुए साल 2023 में जी प्लस टू बिल्डिंग के छात्रावास निर्माण के लिए तीन करोड़ 65 लाख रुपये का फंड जारी किया गया था. निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए 15 महीने की समय सीमा निर्धारित की गयी थी, जो अब पूरी हो चुकी है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel