[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना Medical College Bihar: बिहार के 38 जिलों में कब तक बनकर तैयार होगा मेडिकल कॉलेज? गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने बताया समय

Medical College Bihar: बिहार के 38 जिलों में कब तक बनकर तैयार होगा मेडिकल कॉलेज? गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने बताया समय

0
Medical College Bihar: बिहार के 38 जिलों में कब तक बनकर तैयार होगा मेडिकल कॉलेज? गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने बताया समय
तीन साल में तैयार होंगे बिहार में मेडिकल कॉलेज

Medical College Bihar: बिहार के लोगों के लिये खुशखबरी है. बिहार सरकार की तरफ से राज्य के 38 जिलों में मेडिकल कॉलेज बनाने की योजना तैयार की गई थी. जिसके बाद अब बड़ा अपडेट आ गया है. दरअसल, उपमुख्यमंत्री और गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने कहा, बिहार के सभी जिलों में तीन सालों में मेडिकल कॉलेज बनकर तैयार हो जायेंगे. यह बदलता हुआ बिहार है और यहां सड़क से लेकर स्वास्थ्य तक हर क्षेत्र में बेहतर काम हो रहा है.

सम्राट चौधरी ने और क्या कहा?

सम्राट चौधरी ने यह भी कहा कि बिहार के अस्पतालों में तमाम सुविधाएं मरीजों को मिल रही है और उन्हें हर तरह की दवाएं भी दी जा रही है. साल 1925 से 1989 के बीच में बिहार में मेडिकल कॉलेज खोले गये. लेकिन इसके बाद 1989 से 2008 तक कोई भी मेडिकल कॉलेज नहीं खुला. इस दौरान बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह से चरमराई हुई थी. लेकिन, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार में बिहार बदल रहा है.

सीएम नीतीश के शासनकाल की जमकर की तारीफ

सीएम नीतीश कुमार के शासनकाल की जमकर सराहना करते हुए सम्राट चौधरी ने यह भी कहा कि अब सरकारी के साथ-साथ प्राइवेट क्षेत्र में भी काम हो रहा है. मेडिकल कॉलेजों के बनने से यहां के लोगों को काफी सहूलियत मिल सकेगी. युवाओं को स्वास्थ्य के क्षेत्र में शिक्षा तो मिलेगी ही लेकिन इसके साथ ही स्वास्थ्य सेवाएं भी सुदृढ हो सकेगी.

मंत्री मंगल पांडेय ने क्या कहा?

जानकारी के मुताबिक, गयाजी में महाबोधि मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल का उद्घाटन किया गया. इस दौरान स्वास्थ मंत्री मंगल पांडेय भी मौजूद रहे. उन्होंने कहा कि इस अस्पताल में अब जल्द ही आयुष्मान भारत योजना के तहत लोगों का फ्री में भी इलाज कराया जायेगा. इस तरह से मेडिकल कॉलेज को लेकर बड़ी जानकारी दी गई. मालूम हो, सरकार की तरफ से काफी पहले सभी जिलों में मेडिकल कॉलेज खोले जाने का निर्णय लिया गया था. लेकिन, अब उसके बनने को लेकर समय सीमा भी बता दी गई है.

Also Read: Bihar Bhumi: ‘भू-माफियाओं से रखा सांठगांठ तो सीधे बर्खास्त होंगे राजस्व कर्मी ‘, फुल एक्शन में मंत्री विजय सिन्हा

Previous article OnePlus Community Sale: स्मार्टफोन्स पर भारी छूट, TWS की कीमत सिर्फ 1149 रुपये से शुरू
Next article Homemade Foot Scrub: सिर्फ चेहरे को नहीं, सर्दियों में पैरों की देखभाल भी जरूरी, विंटर फुट स्क्रब से मिनटों में चमकेंगे पैर
Avatar Of Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel