[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना होली पर घर आने वालों के लिए खुशखबरी, मुंबई-पुणे से बिहार के लिए कई स्पेशल ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट

होली पर घर आने वालों के लिए खुशखबरी, मुंबई-पुणे से बिहार के लिए कई स्पेशल ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट

0
होली पर घर आने वालों के लिए खुशखबरी, मुंबई-पुणे से बिहार के लिए कई स्पेशल ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट
ट्रेन की सांकेतिक तस्वीर

Holi Special Trains: होली के मौके पर घर लौटने की तैयारी कर रहे यात्रियों के लिए खुशखबरी है. अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने बिहार को पश्चिम और उत्तर-पश्चिम भारत से जोड़ने के लिए कई होली स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इन ट्रेनों से दानापुर, समस्तीपुर, रक्सौल और सहरसा जैसे प्रमुख स्टेशनों को सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी.

पुणे-दानापुर के बीच स्पेशल ट्रेनें

पुणे और दानापुर के बीच गाड़ी संख्या 01481/01482 और 01449/01450 स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी. ये ट्रेनें डीडीयू-प्रयागराज छिवकी–जबलपुर रूट से गुजरेंगी. 21 फरवरी से 10 मार्च के बीच अलग-अलग तिथियों पर इनका संचालन होगा. पुणे में काम कर रहे बिहारवासियों को इससे काफी सहूलियत मिलेगी.

लोकमान्य तिलक टर्मिनस से दानापुर और समस्तीपुर कनेक्शन

लोकमान्य तिलक टर्मिनस से दानापुर (01143/01144) और समस्तीपुर (01043/01044) के लिए भी स्पेशल ट्रेनें चलेंगी. ये ट्रेनें डीडीयू, पाटलिपुत्र और हाजीपुर मार्ग से होकर गुजरेंगी. मुंबई से बिहार आने वाले यात्रियों के लिए यह अहम राहत है.

रक्सौल और सहरसा के लिए विशेष सेवा

रक्सौल–लोकमान्य तिलक (05557/05558) और सहरसा–लोकमान्य तिलक (05585/05586) के बीच भी स्पेशल ट्रेनें निर्धारित तिथियों पर संचालित होंगी. इससे सीमांचल और मिथिलांचल के यात्रियों को त्योहार में घर पहुंचना आसान होगा.

राजस्थान से समस्तीपुर के लिए सीधी ट्रेन

श्रीगंगानगर–समस्तीपुर (04731/04732) स्पेशल ट्रेन 1 मार्च से 31 मार्च 2026 तक चलेगी. यह ट्रेन गोरखपुर और हाजीपुर मार्ग से गुजरेगी. राजस्थान में काम करने वाले बिहारियों को इसका लाभ मिलेगा.

अहमदाबाद से दरभंगा और पटना तक सुविधा

अहमदाबाद–दरभंगा (09465/09466) और अहमदाबाद–पटना (09447/09448) स्पेशल ट्रेनों का संचालन भी मार्च के अंत तक जारी रहेगा. ये ट्रेनें अपने तय समय और निर्धारित ठहराव के अनुसार चलेंगी.

क्या बोले रेलवे के अधिकारी?

पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चन्द्र ने बताया कि जरूरत के अनुसार और भी स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की जा सकती है. यात्रियों को यात्रा से पहले आरक्षण और समय-सारिणी की जानकारी जांचने की सलाह दी गई है.

होली स्पेशल ट्रेनों की पूरी लिस्ट

  • 01481/01482 पुणे–दानापुर
  • 01449/01450 पुणे–दानापुर
  • 01143/01144 एलटीटी–दानापुर
  • 01043/01044 एलटीटी–समस्तीपुर
  • 05557/05558 रक्सौल–एलटीटी
  • 05585/05586 सहरसा–एलटीटी
  • 04731/04732 श्रीगंगानगर–समस्तीपुर
  • 09465/09466 अहमदाबाद–दरभंगा
  • 09447/09448 अहमदाबाद–पटना

Also Read: बीजेपी जॉइन करने पर खेसारी लाल यादव ने कहा- राजनीति मेरे बस की नहीं… पवन सिंह-ज्योति मैटर पर क्या बोले?

Previous article जेल से बाहर आये अपराधियों पर कड़ी नजर रखने का दिया निर्देश
Next article Bokaro News: 10 हजार कमानेवाले दिव्यांग मजदूर को सेंट्रल जीएसटी ने भेजा 5.40 करोड़ का नोटिस
Avatar Of Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel