[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना मगध महिला कॉलेज में हिंदी पखवारा का हुआ समापन, विजेता सम्मानित

मगध महिला कॉलेज में हिंदी पखवारा का हुआ समापन, विजेता सम्मानित

0
मगध महिला कॉलेज में हिंदी पखवारा का हुआ समापन, विजेता सम्मानित

संवाददाता,पटना मगध महिला कॉलेज के हिंदी विभाग की ओर से आयोजित हिंदी पखवारा का समापन शनिवार को हो गया. समापन समारोह में कॉलेज के प्राचार्य प्रो नागेंद्र कुमार वर्मा और कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ विजय कुमार विभागाध्यक्ष, स्नातकोत्तर हिंदी विभाग मौजूद थे. उनके साथ हिंदी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ शिप्रा प्रभा, डॉ प्रीति कुमारी और डॉ ज्योति दूबे मौजूद थीं. स्वागत संभाषण में प्राचार्य प्रो नागेन्द्र कुमार वर्मा ने हिंदी पखवारे के तहत हिंदी विभाग की ओर से आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों की सराहना की. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि हिंदी को राष्ट्रभाषा के रूप में स्थापित करने के लिए प्रयास करना हम सभी का कर्तव्य है. मुख्य अतिथि डॉ विजय कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि हिंदी पखवारे के अंतर्गत होने वाली प्रतियोगिताओं से हिंदी भाषा और छात्राओं का संवर्द्धन होगा. उन्होंने यह भी कहा कि हिंदी भारत की बोली है, जो अपना रास्ता स्वयं बना लेती है. इस समारोह में हिंदी पखवारे के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं, निबंध लेखन, भाषण, काव्य-पाठ और स्वरचित काव्य-लेखन के परिणामों की घोषणा की गयी. प्राचार्य प्रो नागेन्द्र कुमार वर्मा और मुख्य अतिथि डॉ विजय कुमार ने विजेताओं को पुरस्कार और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया. कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण हिंदी विभाग की छात्राओं द्वारा हिंदी साहित्य के आदिकाल से रीतिकाल तक की प्रतिनिधि काव्यों का सस्वर वाचन रहा. कार्यक्रम का मंच संचालन हिंदी विभाग की डॉ प्रीति कुमारी ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ शिप्रा प्रभा ने किया. समारोह में विभिन्न विभागों के शिक्षक-शिक्षिकाओं और छात्राओं की उपस्थिति रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel